होली मिलन समारोह एवं ढूंढोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

उदयपुर। श्री दिगंबर जैन दशा हुमड समाज संस्थान उदयपुर द्वारा होली मिलन समारोह एवं ढूंढोत्सव का आयोजन शुभ केसर गार्डन में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के 1000 से अधिक सदस्यों ने सहभागिता की।
संस्थान के अध्यक्ष रमेश शाह ने बताया कि कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के उपायुक्त जतिन गांधी, जल संसाधन विभाग के अभियंता ऋषभ मुंगडिया, भाजपा महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी सीमा चम्पावत तथा समाजसेवी जयंतीलाल डागरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समाज प्रमुख अशोक शाह ने बताया कि समाज के 9 नव नौनिहालों का ढूंढोत्सव समाजजनों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। इनमें तक्षिल जैन, सिद्ध वगेरिया, यवी कोठारी, मिशीका जैन, इवान जावरिया, जीयांश पंचोली, हीर वगेरिया, मेधांश पंचोरी एवं निहीरा पंचोरी शामिल रहे।
समाज के मंत्री सीए प्रितेश वगेरिया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया तथा महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। ढूंढोत्सव के संस्कार तख्तमल सागोटिया, रमेश वगेरिया, अमृत बोहरा, अनिल मेहता, अशोक शाह व अतिथियों द्वारा सम्पन्न कराए गए।
स अवसर पर श्रम्म् डंपद में उत्कृष्ट पर्सेंटाइल प्राप्त करने पर राजवर्धन जैन, काव्य कोठारी, क्रिया गांधी, दिया सेठ एवं ख्वाइश जैन को सम्मानित किया गया। समाज में निस्वार्थ सेवा देने वाले दंपति तख्तमल सागोटिया एवं पदमा सागोटिया को “सेवा सम्मान अलंकरण” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन विमल जैन, अनिल मेहता, चिराग कोठारी व पारस कोठारी ने किया। संचालन चंद्रप्रकाश धन्नावत ने किया तथा अंत में आभार मंत्री प्रितेश वगेरिया ने व्यक्त किया। जैन ध्वज गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!