प्लेटीनम हैवी ड्यूटी सीमेंट का होली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

उदयपुर। उत्तर भारत की अग्रणी सीमेंट कं. उदयपुर सीमेंट वर्क्स लि. डबोक की ओर से अपने अधिकृत विक्रताओं एवं अधिकारियों के लिए पुष्करा रिर्सोट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कम्पनी के राजस्थान प्रमुख (विक्रय) दिनेश दाधिच ने कहा कि आपसी प्रतिस्पर्धा व व्यापारिक भागदौड़ से अलग स्वस्थ माहोल अपने स्टाफ व विक्रेताओं को देना एक अच्छी कम्पनी की जिम्मेदारी है एवं इसी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए त्यौहारों की आपस में खुशियां बांटना एवं मनाना उदयपुर सीमेंट की समृद्ध परम्परा का हिस्सा है क्योंकि कम्पनी प्रबन्धन विक्रेताओं एवं अधिकारियों का सदैव अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए हर खुशी का मौका सबके साथ मनाने में यकीन रखता है व भारतीय संस्कृति पूरे वर्ष में ऐसे अनेक मौके प्रदान करती है।
कम्पनी के रिजनल हेड राशिद हुसैन ने कम्पनी अधिकारियों एवं विक्रेताओं को होली के त्यौहार की बधाई देतु हुए कहा कि रंगों का त्यौहार होली सभी को भाईचारे का संदेश देता है।
कम्पनी के रिजनल हेड छविकांत गिलोत्रा ने सभी से बढ़ चढ़ कर कार्यक्रमें भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर ज्ञानवर्धक, मनोरंजन प्रतियोगिताओं एवं खेलकूद के विभिन्न कार्यक्रमों में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही संगीत समारोह में भी कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कम्पनी के जोनल हेड (विपणन) सिद्धार्थ वशिष्ठ भी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!