देवेन्द्र महिला संस्थान की होली स्नेहमिलन समारोह आयोजित

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान का होली स्नेहमिलन समारोह आज मंगलम पैलेस मंे ंआयोजित किया गया।
अध्यक्ष रेखा चोर्डिया ने बताया कि समारोह का शुभारम्भ मंगलाचरण से किया गया। तत्पश्चात धुव्री जैन व ईशा सिंघवी ने गणपित वंदना कर शुरूआत की। मंत्री रंजना छाजेड़ ने बताया कि 15 से अधिक महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत कर फाल्गुन के गीत गाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र धाम ट्रस्ट कार्यकारी अध्यक्ष रजनी डांगी ने की। मुख्य अतिथि मधु खमेसरा थी।सभी महिलाओं ने मार्गदर्शिका ममता रांका से आगामी कार्यकाल के लिये मार्गदर्शन प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आभार मंजू मेहता ने ज्ञापित किया। संचालन डॉ. स्नेहा बाबेल ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!