उदयपुर। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में हिट एंड रन का केस सामने आया है। जिसमें तेज गति से चलाई जा रही कार ने चार जनों को चपेट में ले लिया। उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई।
घटना ठोकर चौराहे के समीप अंडर पास के समीप की है। जहां तेज गति से आई एक कार ने चार लोगों को चपेट में ले लिया था। हादसे में पुरोहितों की मादड़ी निवासी दिनेश मेनारिया की मौत हो गई। वह किराणे का सामान लेकर घर की ओर जा रहा था जबकि उसके पास चल रहे तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें एमबी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि इस घटना के बाद कार सड़क से उतरते हुए दीवार से भिड़ गई थी। लोगों ने उसके कार चालक को उतारा और जमकर उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
उदयपुर में हिट एंड रन केस, तेज गति कार ने ली युवक की जान
