प्रथम रोवर राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान में रचा इतिहास

(नेशनल कमिश्नर शील्ड व फ्लेग जीतकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया)
35 राज्यों के 11 हजार प्रतिभागियों के बीच राजस्थान का प्रदर्शन 16 में से 14 गतिविधियों में ए-ग्रेड

उदयपुर, 14 जनवरी। भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रथम राष्ट्रीय स्तरीय रोवर्स जंबूरी का आयोजन 9 से 13 जनवरी तक  दूधली,जिला बालोद, छत्तीसगढ़ में किया गया। इस भव्य आयोजन में 35 राज्यों के 11 हजार रोवर रेंजर ने सहभागिता की।
एडवेंचर्स से लेकर मार्च पास्ट सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में राजस्थान का दबदबा
सी ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने बतया कि राष्ट्रीय जंबूरी के दौरान एडवेंचर, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैंप फायर, राज्य गेट, ऐथिनिक शौ, राज्य प्रदर्शनी, कैंप क्राफ्ट, ग्लोबल विलेज डेवलपमेंट सहित 16 प्रतियोगिताओं में ऐ -ग्रेड तथा 2 गतिविधियों में बी – ग्रेड  प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
नेशनल कमिश्नर शील्ड व फ्लेग जीतकर राजस्थान प्रथम
उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान को नेशनल कमिश्नर शील्ड ओर फ्लेग प्रदान किए गए जिससे राजस्थान प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह स्काउट गाइड आंदोलन के लिए गौरवशाली विषय बनी।
उपमुख्यमंत्री, शिक्षा राज्य मंत्री ने किऐ अवार्ड प्रदान
जंबूरी के समापन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, शिक्षा राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह यादव ने राजस्थान प्रदेश को नेशनल कमिश्नर शील्ड ओर फ्लेग प्राप्त किया राजस्थान प्रदेश के स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव डॉ पी सी जैन, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरण सिंह शेखावत, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल, राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढा, उपस्थित आर्गेनाइजर ने ग्रहण किया ।
राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस राष्ट्रीय रोवर जंबूरी में राष्ट्रीय मुख्यालय के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के.के. खंडेलवाल, राष्ट्रीय एग्जीक्यूटिव अध्यक्ष पी. जी. आर. सिंधिया के.पी मिश्रा और जंबूरी आर्गेनाइजर अमर बी छेत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
राजस्थान के लिए गौरव का क्षण
राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर राजस्थान में स्काउट गाइड गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की यह सफलता प्रदेश के युवा रोवर रेंजर, रेंजर, कार्यकर्ताओं की मेहनत, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का प्रमाण है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!