उदयपुर 14 मार्च 2023 / मोहनलाल सुखाडिया विवि, उदयपुर में अध्ययनरत हिमाक्षी छतलानी को रोहतक के गुरु फाउंडेशन ने राजमाता जीजाबाई सम्मान 2023 से विभूषित किया है। यह सम्मान अपने जीवन में आई चुनौतियों का मुकाबला करते समय बनी मानसिकता के कारण स्वयं को समाज सेवा हेतु समर्पित कर उल्लेखनीय कार्यों की सराहना हेतु अध्यक्ष अमित सिंह तथा महासचिव अनिल कुमार द्वारा हिमाक्षी को प्रदान किया गया है।
यह सम्मान ऑनलाइन ग्रहण करते समय हिमाक्षी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को साकार करने के लिए देश की युवा पीढ़ी को स्वयं को जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए सम्पूर्ण विश्व में सिद्ध करना होगा। यह सम्मान अपने माता-पिता को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता की प्रेरणा से ही मैं यह कुछ हासिल कर पाई हूँ। हिमाक्षी महिलाओं की जागरूकता हेतु भी सतत प्रयत्नशील हैं।
