हीरो की एक्सट्रीम 125आर और मेवरिक 440 की हुई लॉन्चिंग

उदयपुर। हीरो मोटर्स ने आज अरबन स्क्वायर मॉल में दो अत्याधुनिक बाइक्स एक्सट्रीम 125 आर और मेवरिक 440 की लॉन्चिंग की गई। डीलर्स ने एक्सट्रीम 125 आर और मेवरिक 440 का अनावरण किया वहीं डीलर्स ने केक सेरेमनी के साथ इन बाइक्स के फीचर के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में जनता एवं ग्राहक मौजूद थे।
रॉयल मोटर्स के डायरेक्टर शेख शब्बीर के. मुस्तफा, वीएसएस हीरो के सतपालसिंह ने बताया कि एक्सट्रीम 160 आर का पहले से युवाओं में विशेष रुझान था और उनकी 125 सीसी की डिमांड का ध्यान रखते हुए हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एक्सट्रीम का 125 सीसी का वेरियेंट बाजार में लाया गया हैं। उन्होंने बताया कि अन्य बाइक से यह बाइक दिखने में और फीचर के मामले में बहुत खास है। इस बाइक में सिंगल चैनल एबीएस देखने को मिलेगा।
इन्होंने बताया कि हीरो एक्सट्रीम 125 आर एक हेडलैंप अपफ्रंट के साथ शार्प स्टाइल वाली बाइक है जो मोटरसाइकिल को खास फ्रंट लुक देती है वहीं लो-स्लंग हेडलैंप आगे दोनों तरफ एलईडी टर्न इंडिकेटर्स के साथ आते हैं और टॉपर पर डीआरएल दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल शार्प स्टाइल वाले फ्यूल टैंक के साथ थोड़ी पतली दिखाई देती है। एक्सट्रीम 125 आर पूरी तरह से स्पोर्टी लुक के लिए स्प्लिट सीट्स और स्प्लिट ग्रैब रेल्स से लैस है।
हीरो मोटो कॉर्प के एरिया सेल्स मैनेजर भाविक सरीन,टेरेटरी सेल्स मेनेजर भव्या हसीजा ने बताया कि हीरो मेवरिक 440 बोल्ड और अग्रेसिव डिजाइन, रोडस्टर ऐस्थेटिक्स और रोबस्ट स्टाइलिंग के साथ पेश किया गया है। इस मोटरसाईकिल में मस्कुलर फ्यूल टैंक, मेटल स्टाइलिंग बॉडी पार्ट्स, इंट्रैक्टिव टेलिमैटिक्स इंस्ट्रूमेंट और चौड़े हैंडलबार दिए गए हैं। लाइट सिस्टम में राउंड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, डीआरएल, स्टाइल और सेफ्टी के लिए इंटिलेजेंट ऑटोमैटिक हेडलाइट दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि स्पेसियस सीट, ग्रैब रेल्स, 17 इंच के पहिये, 175 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर में प्रीलोडेड 7 स्टेप ट्विन शॉक्स और हाई परफॉर्में ब्रेक सिस्टम दिए गए हैं। इन्होंने बताया कि हीरो मेवरिक 440 में डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है जो कि स्मार्ट फोन फीचर्स से लैस है इसमें फोन बैटरी स्टेटस, मिस्ड कॉल अलर्ट, ब्लूटूथ और मैसेज अलर्ट की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें इनकमिंग कॉल अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, लो फ्यूल इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एंप्टी और आरटीएमआई डिस्प्ले जैसी खूबियां हैं।
मेवरिक 440 में ई-सिम बेस्ड कनेक्टिविटी मिलती है जिसके जरिये यूजर रियर टाइम इन्फोर्मेशन, रिमोट ट्रैकिंग सहित अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर रॉयल मोटर्स के डायरेक्टर शेख शब्बीर के. मुस्तफा, वीएसएस हीरो के सतपालसिंह भी मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!