विरासत पर बना दी इमारत

-छत पंक्चर करने के बाद नहीं पलटा नगर निगम
उदयपुर। शहर की विरासत पर हो रहे कब्जों को देख उनका कोई धनीधौरी जैसा वारिश कहीं दिखाई नहीं देता। शहर के वार्ड 12 में पिछोला झील किनारे नाथी घाट की विरासत पर ही देखते देखते इमारत खड़ी हो गई। पूर्व में शिकायत पर पहुंचे नगर निगम दस्ते ने छत पंक्चर करके जाने के बाद पलट कर नहीं देखा और इमारत विरासत पर बनकर खड़ी भी हो गई।
नगर निगम के पार्षद मदन बाबरवाल ने बताया कि पिछोला झील किनारे नाथी घाट पर स्थित विरासत पर कब्जा कर जय दुर्ग होटल का निर्माण हो गया। पूर्व में नगर निगम द्वारा इस होटल को पंक्चर भी किया गया था लेकिन उसके बाद निगम अधिकारियों ने पलट कर देखने की जिम्मेदारी नहीं समझी। बाबरवाल ने बताया कि जिस विरासत पर निर्माण करके कब्जा हुआ है उससे मात्र 200 मीटर की दूरी पर नगर निगम की विरासत समिति के अध्यक्ष मदन दवे का घर है। विरासत समिति के अध्यक्ष होकर भी दवे अपने क्षेत्र की विरासत को कब्जे से नहीं बचा सके। उन्होंने बताया कि विरासत समिति अध्यक्ष दवे आए दिन विरासत पर मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर लगाए जाने पर आयुक्त को शिकायत करते हैं वहीं उसके दूसरी तरफ विरासत पर कब्जा हो जाना विचारणीय सवाल है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!