पावर बाइक से स्टंट करना पड़ा भारी, रिंग रोड़ से पुलिस ने 13 बाइक की जब्त 

डूंगरपुर, 30 मई।  जिले की कोतवाली पुलिस ने पावर बाइक से स्टंट करने वालों के खिलाफ़ कारवाई की है। पुलिस ने शहर के रिंग रोड से 13 पॉवर बाइक को जब्त किया है। कोतवाली थाना प्रभारी भगवान लाल ने बताया कि, रिंग रोड पर आए दिन पावर बाइक से स्टंट करने की सूचना मिलती रहती थी। इस पर गुरुवार को एक टीम बनाकर रिंग रोड पर कारवाई की गई। कारवाई करते हुए 13 पावर बाइक जब्त की है। वहीं, थानाअधिकारी ने बताया आगामी 2 दिनों तक स्टंट करने वालों के खिलाफ़ कारवाई जारी रहेगी। जब्त की गई बाइक के मालिकों से लाइसेंस और वाहन के दस्तावेज मंगवाकर जांच की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!