– मेवाड़ और वागड़ आज शीत लहर की चपेट में
– मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान का सेटेलाइट मानचित्र
उदयपुर। बारिशऔर कोहरे के बाद एक बार फिर से राजस्थान के कई जिलों में मौसम खराब हो गया और दोपहर बाद कई जगह बारिष के दौर चल पडे। बांसवाडा में दोपहर एक बजे बाद तेज बारिष हुई तो प्रतापगढ में भी झमाझम बारिष हुई। बारिष से षादी वाले घरों में खासी परेषानी खडी हो गई है व लोगों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड रहे हैं। इधर, मेवाड और वागड आज सुबह से ही षीत लहर की चपेट में दिखाई दे रहा है। तेज हवाओ का जोर है और पूरे दिन में सूरज के दर्षन नहीं हुए हैं। इससे पहले मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज सेटेलाइट इमेज जारी करते हुए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मेवाड और वागड के साथ ही अन्य कई जिलों में हल्की से तेज बारिष की संभावना है। इधर, आज सुबह से ही झीलों की नगरी उदयपुर में मौसम खराब है और तेज हवाओं का जोर होेने से धूजणी छूट रही है। जगह-जगह लोग अलाव ताप कर सर्दी भगाने का जतन कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ट्विटर पर जारी अपडेट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में कोटा, जयपुर संभाग में छुटपुट हल्की बारिश व राज्य में कहीं-कहीं घना कोहरा, सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री अलवर में दर्ज किया गया है। आज 1 दिसंबर को बांसवाड़ा, प्रतापगढ झालावाड़, बारां, कोटा जिलों व आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 3-4 दिसंबर को एक और नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में बादल छाने व उदयपुर, अजमेर, कोटा व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। झालावाड जिले व आसपास के इलाकों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है।
माउंट आबू में पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
सर्द हवा के कारण माउंट आबू का तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 3 पर आ गया। राजस्थान में सबसे सर्द रात माउंट आबू में रही जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। माउंट आबू को छोड़कर सभी शहरों में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। कोटाए उदयपुरए पालीए जैसलमेरए जोधपुर में न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले आज 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। चूरूए गंगानगर में न्यूनतम तापमान आज 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। उदयपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, अलवर समेत कई शहरों में आज सुबह घना कोहरा रहा। जयपुर में दिल्ली बाइपास पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी 250 मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सुबह अपनी गाड़ियां हाइवे पर चलाते समय हैडलाइट ऑन करके चलानी पड़ी। घने कोहरे की वजह से अलवर मेगा हाईवे पर इसरोदा मोड के पास दो पिकअप और एक बस आपस में टकरा गईं। हालांकि गाड़ियों की स्पीड कम होने से किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। रात से ही क्षेत्र में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है। जिससे विजिबिलिटी मात्र 10 से 20 मीटर की ही रह गई है। सड़कों पर चलने वाले वाहन हेडलाइट जला कर चल रहे हैं। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। भरतपुर, अलवर रूट से आ रही ट्रेनों की स्पीड थोड़ी कम रही। कल भी जम्मूतवी, रानीखेत, आश्रम समेत कई ट्रेन 15 से लेकर 60 मिनट की देरी से जयपुर पहुंची।
प्रतापगढ़-बांसवाड़ा में झमाझम बारिश , माउंट आबू में पारा 3 डिग्री पर
