कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपी फरहाद की जमानत पर टली सुनवाई, अब सात अगस्त को सुनवाई और चार्ज बहस

एनआईए ने जबाव पेश करने के लिए मांगा समय

उदयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड मामले के एक आरोपी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई टल गई। एनआईए के जबाव पेश करने के लिए समय मांगे जाने के बाद अब सात अगस्त को सुनवाई होगी। उसी दिन इस मामले में चार्ज बहस भी होगी।

एनआईए कोर्ट में कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बाबला की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई प्रस्तावित थी। अब वह सात अगस्त को होगी। उसी दिन इस हत्याकांड के अन्य आरोपी मोहम्मद जावेद की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि 28 जून 2022 को उदयपुर के कन्हैयालाल की मालदास स्ट्रीट स्थित उसकी टेलरिंग की दुकान में घुसे मोहम्मद रियाज़ अत्तारी और गौस मोहम्मद ने निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच एनआईए कर रही थी और उसने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपियों गौस मोहम्मद, मोहम्मद रियाज के अलावा मोहसीन, आसिफ, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अली, फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला, मोहम्मद जावेद व मुस्लिम मोहम्मद के खिलाफ चालान पेश किया था। जबकि कराची निवासी सलमान एवं अबू इब्राहिम को फरार बता रखा है। एनआईए की विशेष अदालत ने 9 फरवरी 2023 को हत्या, आतंकी गतिविधियों, आपराधिक षडयंत्र सहित यूएपी एक्ट व आर्म्स एक्ट में प्रसंज्ञान लिया था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!