उदयपर। हाई प्रोफाइल घरेलू हिंसा मामले में हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री की बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-दो की अदालत में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी लेकिन परिवादिया के अधिवक्ता द्वारा जवाब के लिए अवसर चाहने पर मामले की सुनवाई आगामी 29 अप्रेल को मुकर्रर की है। अब घरेलू हिंसा व भरण पोषण मामले की सुनवाई 29 अप्रेल को ही होगी।
प्रकरण के अनुसार आमेट की हवेली चांदपोल बाहर निवासी सुदर्शना चुण्डावत पुत्री धर्मसिंह ने शिमला हिमाचल प्रदेश निवासी अपने पति केबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह पुत्र वीरभद्रसिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह, ननदोई अंगदसिंह व चण्डीगढ़ निवासी अमरिन पुत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 12 के अंधीन अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-2 में मामला विचाराधीन है। इस मामले में प्रतिवादी विक्रमादित्य सिंह की ओर से एक प्रार्थना पत्र पेश कर रखा है जिस पर बुधवार को सुनवाई होनी थी। इस मामले में प्रार्थिया की ओर से जवाब के लिए समय चाहने के कारण सुनवाई आगामी 29 अप्रेल को रखी है। स्मरण रहे 29 अप्रेल को ही परिवारिक न्यायालय में भरण पोषण मामले में सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान प्रार्थिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता भवंरसिंह देवड़ा एवं प्रतिवादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गासिंह शक्तावत न्यायालय में उपस्थित हुए।
हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 29 को
