फतहनगर से मेनार मार्ग पर आधा अधूरा हुआ सड़क का काम

फतहनगर। फतहनगर से मेनार मार्ग पर सड़क का आधा अधूरा काम हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि फतहनगर से चुण्डावत खेड़ी के आगे तक एवं मेनार से रूण्डेड़ा तक सड़क का काम हो गया है। बीच-बीच में कुछ काम छोड़ भी रखा है। रूण्डेड़ा से जोयड़ा तक सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे बने हैं तो जोयड़ा के समीप नदी पर पुलिया काफी खराब हो रही है। इस पुलिया पर डाली गयी मिट्टी के कारण कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोग गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। इस सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया गया है। लोगों ने बताया कि इस सड़क का काम केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी द्वारा स्वाकृत किया गया था। डेढ़ वर्ष गुजरने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। यह मार्ग कई मायनों में क्षेत्र के लिए काफी महत्व वाला है। इस सड़क से फतहनगर मण्डी क्षेत्र के अलावा हिंद जिंक दरीबा खदान जुड़ा हुआ है। लोगों ने क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी को भी इस सम्बन्ध में पत्र लिखा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!