उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, उदयपुर एवं श्री तारक गुरू जैन ग्रंथालय के तत्वावधान में पंचायती नोहरे में साधना के शिखर पुरुष, विश्व संत, उपाध्याय पुष्कर मुनि महाराज की 114 वीं जन्म जयंती के अवसर पर गुणानुवाद सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवर्तक सुकनमुनि महाराज,महाश्रमण पूज्य जिनेंद्र मुनि महाराज, उप प्रवर्तक अमृत मुनि महाराज, महेश मुनि महाराज, डॉ. वरुण मुनि महाराज, अखिलेश मुनि महाराज एवं महा साध्वी डॉ.हर्ष प्रभा महाराज ने उपाध्याय पुष्कर मुनि महाराज के जीवन पर कई दृष्टांत सुनाएं और उनके बताए सिद्धांतों पर चलने के लिए श्रावक श्राविकाओं को प्रेरित किया।
इस अवसर पर अनेक गुरु भक्तों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पश्चात गुरु भक्तों की तरफ से गौतम प्रसादी का आयोजन भी किया गया।
उपाध्याय पुष्कर मुनि महाराज नवकार मंत्र के प्रबल आराधक थे और उन्होंने अपने शिष्य देवेंद्र मुनि महाराज को आचार्य पद तक पदस्थ करवाया। उन्होंने अपने जीवन में सभी संतों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सेमटाल, गोगुंदा की धरती पर ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर जिन शासन की प्रभावना करते हुए। श्रमण संघ में उपाध्याय का पद प्राप्त किया। जैसे महान संत को की जयंती मनाने के लिए आसपास के सभी गांव से श्रद्धालु पहुंचे। यह त्रि-दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश खोखावत एव एडवोकेट रोशन लाल जैन ने किया।
पुष्करमुनि महाराज की 114 वीं जयन्ती पर गुणानुवाद सभा आयोजित
