चित्तौड़गढ़। जीआरपी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपियों को एक ही मामले में पकड़े गए। जबकि एक अन्य मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जीआरपी थाना अधिकारी छोटू लाल ने बताया कि चौबंगा कोलकाता निवासी आफताफ आलम पुत्र मोहम्मद हनीफ 21 अक्टूबर को ट्रेन संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। इस दौरान अजमेर जाते समय किसी ने उनके दोनों मोबाइल चोरी कर लिया। इस पर उन्होंने जीआरपी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र कांस्टेबल, अब्दुल रशीद और आलोक कांत शामिल थे। लोकेशन के आधार पर मोबाइल चोरों का पता चला इस पर जीआरपी पुलिस की टीम भीलवाड़ा गई। वहां से शाहपुरा निवासी जमनालाल पुत्र नरु लाल भील और भीलवाड़ा निवासी सागीर मोहम्मद उर्फ शहजाद पुत्र शब्बीर मोहम्मद को डिटेल कर चित्तौड़गढ़ लाए, जहां दोनों से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी में आया कि दोनों आरोपियों ने पहली बार चोरी की है। इनका पिछला कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। जमनालाल मजदूरी का काम करता था और शहजाद मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। दोनों से दोनों मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन से किया था, चोरी पकड़ा गया आरोपी
इसी तरह, 23 सितंबर को मेवाड़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे नीमच, एमपी निवासी अब्दुल रजाक पुत्र हाजी जुम्मा का मोबाइल भी किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी। लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पता लगाया गया और आरोपी करौली निवासी राजाराम पुत्र चिरंजी लाल मीणा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल अब्दुल रशीद और यूसुफ शामिल थे।
जीआरपी ने पकड़े तीन मोबाइल चोर
