खेरवाड़ा, विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ा में भैया/ बहिनो द्वारा पूरे उत्साह के साथ ग्रीन डे मनाया। प्रधानाचार्य रमा पानेरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर बच्चा एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हमारा कस्बा ही नहीं पूरा देश हरा-भरा बन सकता है। प्रकृति के साथ तालमेल बैठाकर ही जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है। ग्रीन डे पर विद्यालय में जहाँ हर बच्चा, हर कक्षा और हर कोना हरे रंग की ताजगी और जीवन के संदेश से भर उठा और हर मुस्कान में छुपा था प्रकृति से प्रेम का संदेश ,भैया/ बहिनो ने हरे रंग के परिधान पहने, नन्हें-मुन्नों भैया/ बहिनो ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण पर आधारित गीतों और नारों के साथ हुआ। कार्यक्रम मे माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली,शिशु वाटिका की दीदी संगीता, शीला, सुरभि, टीना, ममता, गायत्री एवं हंसा सम्मिलित रहे। उपरोक्त जानकारी प्रचार प्रमुख खेलशंकर व्यास ने दी।
