आरसीकेके मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

11 स्वर्ण,6 रजत व 12 कास्यं पदकों पर किया कब्जा
उदयपुर। अभिनव स्कूल गायरियावास स्थित आरसीकेके मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने उदयपुर में दिनांक 7 व 8 अक्टूबर को सेक्टर 14 स्थित सुहालका भवन में आयोजित महाराणा  प्रताप कराटे कप प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 6 रजत व 12 कांस्य समेत 29 पदक जीते।
इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, नई दिल्ली राज्य के लगभग 220 खिलाडियों ने भाग लिया। एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई पंकज चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कराटे की केवल एक विधा कुमिते की ही स्पर्धा रखी गयी, एकेडमी के पदक विजेता खिलाड़ियों में आराध्य चौधरी, क्षितिज मेनारिया, निवान पाल, भव्यराज सिंह, विहाना मेनारिया, भूमि खेत्रा, चार्वी अग्रवाल, हित  वर्मा, सूर्यवीर सिंह, मिताक्षी  मेनारिया, देवेन्द्र  वर्मा, युवान पालीवाल, तनुष गुर्जर, ग्रन्थ गुर्जर, युवराज गुप्ता, दिव्यांक मेनारिया, भव्या  गुर्जर, अवनि जैन. जेनिफर साल्वी, नेत्रा श्रीमाली, धर्मिस्टा लौहार, भक्ति चौहान और किंजल मेनारिया आदि रहे। आयोजक सेंसेई आशीष शर्मा द्वारा सुपर गोल्ड ज़ीतने वाले खिलाड़ियों आराध्य चौधरी व चार्वी अग्रवाल को 1000 रुपये नकद व निवान पाल को 3000 रुपये नकद का पुरस्कार दिया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!