जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने तीन लाख रुपए के कुत्ते की चोरी की एफआईआर दर्ज की हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह डॉग केवल घर की रखवाली के लिए पाल रखा था। घर से चोरी हुआ डॉग ग्रेट डेन डॉग है जिसकी बाजार कीमत 3 लाख रुपए हैं। घर पर कुछ नहीं मिलने पर चोर उसे चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कुत्ता चोरी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। डॉग ऑनर कमलेश कुमार मीणा ने शिकायत दी है कि रामनगर विस्तार कॉलोनी में रहने वह अपने परिवार के साथ रहता हैं। उसका तीन लाख रुपए का डॉग अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर लिया गया। डॉग चेन से बंधा हुआ था। कमलेश ने पुलिस को बताया कि ग्रेड डेन ब्रीड का यह डॉग उन्होंने अपने किसी परिचित के लिए लिया था। उसकी कीमत एक लाख रुपए थी। लेकिन यह फीमेल डॉग प्रेग्नेंट थी, इस कारण इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए से भी ज्यादा थी। डॉग खूंखार था, इस कारण अक्सर चेन से बांधकर रखते थे। लेकिन दो दिन पहले उसे कोई चुराकर ले गया। इस ब्रीड के डॉग का पप्पी करीब पचास हजार रुपए कीमत का आता है। रेयर ब्रीड होने के कारण इसकी मांग भी ज्यादा है और उपलब्धता कम है।
तीन लाख रुपए ग्रेट डेन डॉग चोरी
