15 वर्ष पूर्व बनी सड़क पर उगी घास, कई जगह हुए गहरे गड्ढे

             खेरवाड़ा, बावलवाड़ा उप तहसील के ग्राम पंचायत कातरवास कलां के गांव काटवी के खोखरा बॉडर गुजरात को जोड़ने वाली 2.50 मीटर चौड़ी सड़क इतनी खस्ताहाल हो चुकी है सड़क के बिच में घास ओर छोटे पौधे उग गए हैं और कई जगह तो बड़े बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्रवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि लोगों को नियमित रोजगार हेतु व बीमार के इलाज हेतु , गर्भवती महिलाओं के प्रसव हेतु 20 किलोमीटर दूर गुम कर गुजरात जाना पड़ता है। खस्ताहाल सड़क से आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीण अमृत कटारा ने बताया कि अभी तक किसी भी संबंधित विभाग और अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है न ही किसी राज नेता ने । ग्रामीणों ने जल्द ही नई सड़क बनाने की मांग की है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!