उदयपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रमिक सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत का भव्य स्वागत

उदयपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा श्रमिक सम्मेलन में राजस्थान ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत उदयपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ महेंद्र कुमावत पहली बार उदयपुर पहुंचे और श्रमिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गजपतसिंह राठौड़ ने ओबीसी मोर्चा को पार्टी का मजबूत स्तंभ और पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज के किसी भी व्यक्ति के कार्य एवं मदद के लिए सदैव सहयोग किया जाएगा तथा प्रशासन से समन्वय कर कार्य करवाए जाएंगे। उदयपुर की पवित्र भूमि पर प्रदेशाध्यक्ष का आगमन हमारे लिए गौरव की बात है।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश सयोजक प्रमोद सामर ने मेवाड़ की धरती पर डॉ महेंद्र कुमावत का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर उन्नति और प्रगति करेगी। उन्होंने पार्टी और संगठन की रीति-नीति के बारे में जानकारी दी तथा मेवाड़ की ओबीसी जातियों के हर संभव कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया। समर ने बताया कि डॉ कुमावत संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए दो बार प्रदेश मंत्री रहे तथा कोरोना महामारी के दौरान तीन लाख लोगों को दवाई उपलब्ध करवाई और 25 लाख से अधिक राशि सहयोग स्वरूप पार्टी कोष में जमा करवाई।
मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि देशभर में 138 सांसद और 21 मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से हैं। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर कार्य करने की बात कही और कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें दी है उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं आयुष्मान योजना श्रमिक कार्ड योजना आदि को धरातल तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। राजस्थान के हर गली गांव जायेंगे और कोशिश करेंगे की शत प्रतिशत ओबीसी जातियों को योजनाओं का फायदा मिल पाए ।अगले बजट में भी सारी सुविधाएं मिले,शहरों में सरकार है गावो में भी भाजपा सरकार बने सारे मोर्चा को मिलकर कम करना है भाजपा एक विचारधार की पार्टी है ,केंद्र राजस्थान सरकार की योजना को मजबूत बनाए सबका साथ सबके विकास पर कार्य करना है।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत के उदयपुर में प्रथम आगमन पर भाजपा पटेल सर्कल कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया तथा श्रमिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। बाद में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडलों ने भी उनका स्वागत किया।
 बैठक में स्वागत उद्बोधन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल ओड ने दिया। सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार शहर जिला अध्यक्ष बाबूलाल ओड  पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी पूर्व अध्यक्ष छोगालाल भोई छोगालाल साहू देवनारायण धाभाई भंवरलाल सुहालका हरीश कुमावत भरत पुरबिया हिमांशु पुरबिया ओम सेन रामलाल साहू अंबालाल साहू धीरज प्रजापत दिनेश पुरबिया जगदीश सुथार देवनारायण धाभाई सुषमा कुमावत प्रेमचंद लोहार ओबीसी मोर्चा प्रभारी अनिल पटेल आदि उपस्थित रहे।
संचालन पूर्व पार्षद मनोहर चौधरी ने किया एवं धन्यवाद मोर्चा शहर जिला महामंत्री कमलेश प्रजापत ने दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!