उदयपुर। भारत के माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के उदयपुर आगमन पर मेवाड़ संभाग के जनप्रतिनिधियों भाजपा नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंच कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी उदयपुर सांसद डॉ.मन्नालाल रावत, सलूंबर विधायक शांतादेवी मीणा, वल्लभ नगर विधायक उदयलाल डांगी,शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर जिला महामंत्री पारस सिंघवी,देवीलाल सालवी,डॉ पंकज बोराणा देहात जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, कन्हैयालाल मीणा, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला कलेक्टर निमित मेहता,जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पारंपरिक तरीके से उपरना पहना कर व पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त हुई है तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ी है। रक्षा मंत्री का मेवाड़ की वीर भूमि पर आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
