अतिरिक्त महाधिवक्ता डाॅ. प्रवीण खण्डेलवाल के उदयपुर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

पूरा परिवार हुआ भावूक
उदयपुर 16 फरवरी / उदयपुर शहर के पहले अतिरिक्त महाधिवक्ता डाॅ. प्रवीण खण्डेलवाल के देर रात पहली बार उदयपुर पहुंचे पर शहर के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। खण्डेलवाल सबसे पहले  सौ फीट रोड़ महादेव मंदिर गये और महादेव का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में ही खण्डेेलवाल को फुल मालाओं से लाद दिया। मंदिर से खण्डेलवाल को ठोल नगाड़ो के साथ घर लाया गया। पूरे रास्ते पटाखे छोडे गये और पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत किया। घर पहुंचते ही खण्डेलवाल की माताजी गंधारी, पत्नि वीणा व बच्चे भावूक हो गये।
कर्मचारी नेता लोकेन्द्र सिंह राठौड, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र नागदा, पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता परिषद् के जिला संयोजक मनीष शर्मा, रामकृपा शर्मा, आजाद उदावत, राजेन्द्र सिंह राठौड, पुनम चंद मीणा गजेन्द्र सेठ, सुशील कोठारी, मनोज पंवार, कमल कुमावत, कमल बाबेल, कृष्णकांत कुमावत, गोपाल पालीवाल, भुपेन्द्र जैन, अशोक सिंघवी, विरेन्द्र जैन, अनील अग्रवाल, पुष्कर लाल लौहार , चंद्रभान सिंह, दिनेश गुप्ता, पार्षद पुनमचंद मेहता, महेश बागड़ी, हरीश नरसावत, राजकुमार खण्डेलवाल सहित समाजजन ने खण्डेलवाल का माला, उपरणा पहना कर स्वागत किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!