– दूधिया रोशनी में होंगे डे-नाइट होंगे मैच
उदयपुर। मेवाड़ की पर्यटन एवं आतिथ्य जगत की बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता “मेवाड़ टूरिज्म कप 2026” का आयोजन 26 मार्च से फील्ड क्लब मैदान पर किया जाएगा। टूर्नामेंट का समापन 5 अप्रैल को होगा। आयोजन डे-नाइट होगा।
प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर टी-20 फॉर्मेट में आयोजित होगी, जिसमें पर्यटन एवं होटल उद्योग से जुड़ी टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में 10 प्रमुख होटल टीमें एवं 4 अन्य टीमें हिस्सा लेंगी। भाग लेने वाले प्रमुख होटल समूहों में ताज, ओबेरॉय, औरिका, रैडिसन, आईटीसी, फेयरमोंट, पैरालेल, लेकएंड, ट्राइडेंट, लीला शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एमटीसी, आरटीसी एवं इवेंट्स की टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 का मुख्य उद्देश्य पर्यटन जगत से जुड़े सभी साथियों को एक ही मंच पर लाना है, ताकि आपसी समन्वय, भाईचारा, खेल भावना एवं उद्योग के भीतर बेहतर संबंधों को बढ़ावा मिल सके। प्रतियोगिता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह पर्यटन एवं आतिथ्य जगत के लोगों के बीच एकता, सहभागिता और सकारात्मक संबंधों का उत्सव भी होगी। इस आयोजन को लेकर पर्यटन जगत में उत्साह का माहौल है और इसे एक भव्य एवं सफल आयोजन बनाने की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
मेवाड़ टूरिज्म कप 2026 का भव्य आगाज आज
