उदयपुर। हिरण मगरी से 5 शांति नगर बैंक कॉलोनी में राडा जी बावजी मन्दिर प्रांगण में भव्य नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन सर्व ब्राह्मण एकता परिषद उदयपुर एवं राडा जी मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। दिनांक 21 तारीख को 3 बजे हिरण मगरी से 4 मंगलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी और उसके बाद प्रतिदिन 5 बजे 7 बजे तक कथा वाचक श्रीमती तारा पालिवाल के मुखारविंद से नानी बाई रो मायरो कथा का किया जाएगा। राडा जी मित्र मंडल के सदस्यों ने घर घर जाकर पीले चावल एवं पत्रक बांट कर सभी धर्म प्रेमियों को आमंत्रित किया है। और 23/5/2024 को कथा समापन पर महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा उक्त जानकारी मन्दिर के सेवक विष्णु पटेल और लौकेश गौड़ ने दी और कहा कि आज श्री राडा जी बावजी को कथा के लिए निमंत्रण दिया है। इस अवसर पर नवनीत भट्ट, शैलेन्द्र जोशी, ओमप्रकाश गौड़, गोपाल जोशी, ओमप्रकाश राव , भूपेंद्र शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, सुनिल पाहुजा, मोहन लाल गौड़, द्रुपद गौड़, सुरेश खटवड, आदि मौजूद थे।
हिरण मगरी से 5 में 21 से 23 तक भव्य नानी बाई रो मायरो कथा का आयोजन
