सिंधी होली कप सीजन-4 का भव्य समापन: शुभ लक्ष्मी मार्बल बना चैंपियन, नितिन नेभनानी बने ‘मैन ऑफ द सीरीज’

उदयपुर। सिंधी युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित ‘सिंधी होली कप सीजन-4’ का समापन बेहद रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन और दर्शकों के भारी उत्साह के बीच शुभ लक्ष्मी मार्बल ने खिताबी जीत हासिल की।
               संगठन के शैलेश कटारिया ने बताया कि दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सपरा एंटरप्राइजेज और वर्जन 24 न्यूज के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में सपरा एंटरप्राइजेज ने 13 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस मैच में शानदार खेल दिखाने वाले भरत छाबड़ा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
      संगठन के भरत छाबड़ा ने बताया कि वहीं दूसरा सेमीफाइनल डी गैजेट हब बनाम शुभ लक्ष्मी मार्बल के बीच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में शुभ लक्ष्मी मार्बल ने 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की, जिसमें नितिन नेभनानी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया, टूर्नामेंट का महामुकाबला सपरा एंटरप्राइजेज और शुभ लक्ष्मी मार्बल के बीच खेला गया। फाइनल मैच में शुभ लक्ष्मी मार्बल ने दबदबा बनाए रखा और 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर सिंधी होली कप सीजन-4 की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में भी अपनी छाप छोड़ते हुए नितिन नेभनानी लगातार दूसरी बार ‘मैन ऑफ द मैच’ बने।
             संगठन के आशीष सिधवानी में बताया कि मैन ऑफ द सीरीज: नितिन नेभनानी,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गीत माटा,सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: सुमित हीरानंदानी,सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक: पुनीत छाबड़ा, इमर्जिंग प्लेयर (उभरता खिलाड़ी): हर्षित छाबड़ा, विजेता टीम (शुभ लक्ष्मी मार्बल) को 35,555 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम (सपरा एंटरप्राइजेज) को ‘कैफे अमोरे’ (Cafe Amore) की ओर से 15,555 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की ।
          सिंधी युवा संगठन के अमन असनानी ने बताया कि दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए माई साइकिल वर्ल्ड, जय शंकर स्टोर, ओम प्रकाश एसोसिएट्स, रियो ऑप्टिक, कृष्णा मोबाइल और फ्रेंड्स मोबाइल की ओर से कई आकर्षक लकी ड्रॉ रखे गए थे। माई साइकिल वर्ल्ड की ओर से दिए गए साइकिल लकी ड्रॉ के विजेता व्योम छाबड़ा रहे।
        अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
पुरस्कार वितरण समारोह में शहर के कई गणमान्य जन मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष मनीष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री पारस सिंघवी और पंकज बोराणा शामिल थे साथ ही सिंधी सैन्ट्ल युवा सेवा समिति के अध्यक्ष विजय आहुजा, महासचिव मुकेश खिलवानी, प्रकाश चंदानी, राजेश तलदार, कपिल नाचानी, संजय खतूरिया, भरत खत्री, दीपक लालवानी और अभिषेक कालरा सहित कई समाजसेवियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!