आचार्य प्रवर 1008 श्री विजय राज जी म. सा. का सेक्टर 3 में भव्य प्रवेश

नानेश पट्टधर, परम श्रद्धेय, समरस शिरोमणी
उदयपुर उपनगर हिरण मगरी से. नं. 3, आचार्य श्री विजयराजजी म. सा. का आज प्रातः 5.45 बजे सुन्दरवास से विहार कर साधु सन्तों के साथ सेक्टर 3 के महावीर भवन में प्रवेश हुआ, आप श्री की अगुवाई के लिए सेक्टर 3 के श्रावक श्राविकाओ के साथ उदयपुर एवं उदयपुर के उपनगरीय क्षैत्र से अनेक धर्मावलंबियों ने पुरे विहार में साथ चलते हुए सेक्टर 3 के जेएमबी के पास से जयकारो के साथ भव्य अगुवाई की। आपका इस क्षेत्र में करिब 19 वर्षों के बाद पधारने पर हर एक के चेहरे पर अलग ही खुशी का भाव नजर आ रहा था, श्री वर्धमान जैन श्रावक समिति, से. नं. 3 के अध्यक्ष श्री आनंदी लाल बम्बोरिया ने बताया कि उपाध्याय प्रवर श्री जितेश मुनि जी म. सा. का दो दिन पूर्व ही पधारना हो चुका था एवं तपस्वीश्रेष्ठ श्री विश्वास मुनि जी म. सा. के मासखमण (31 की तपस्या)की तपस्या गतिमान है हमारा परम सौभाग्य है कि आप के पूर का लाभ श्री संघ को मिला, आपके पूर को विषेश रुप से तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाये जाने का संकल्प लेते हुए दिनांक 29 मई को चन्दनबाला महिला मंडल द्वारा चौविशी गित एवं 30 मई को तीन तीन सामयिक से अनुमोदना एवं श्री भंवर लाल बम्बोरिया परिवार द्वारा चौविशी गित का आयोजन किया गया, आज आचार्य श्री के अपने शिष्य मंडल के साथ प्रवेश पर आज 31 मई को प्रवेश के बाद प्रार्थना का आयोजन तपश्चयात नवकारसी का आयोजन किया गया एवं विश्वास मुनि जी म. सा. के पुर को सामयिक दिवस के रूप में मनाया गया, जो की प्रवचन में तीन तीन सामयिक का लक्ष्य रखा गया, करिब 400 से ज्यादा श्रावक श्राविकाओ ने सामयिक कर अनुमोदना की प्रवचन के पश्चात पधारे हुए सभी महानुभावों के भोजन रखा गया, आज प्रवचन में 700 से ज्यादा उपस्थिति रही, एवं दिन में चौविशी गित का आयोजन एवं बड़ी मांगलिक का कार्यक्रम रखा गया, आज के समस्त कार्यक्रम के लाभार्थी स्व. श्रीमती शान्ति देवी, स्व. श्री मिट्ठा लाल जी हरकावत की समृति में हरकावत परिवारजन है उनको श्री संघ की ओर से हार्दिक साधुवाद। प्रवेश के आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु संघ के गणमान्य जीवन सिंह मेहता, सोहन लाल भानावत, भगवती लाल परमार, हेमन्त पामेचा, महेन्द्र डागा, संजय अलावत, हिम्मत सिंह तलेसरा, रघुवीर सिंह हरकावत, नवरत्न भडकतिया, कुशाल सिंह मेहता, लक्ष्मी लाल बम्बोरिया, बसन्ती लाल सेठिया, शान्ति लाल जी लोढ़ा, संजय बया, दिल खुश सेठ, धनरुप मल बम्बोरिया, बलवंत सिंह तलेसरा, रोशन लाल लोढ़ा, सोहन लाल सिसोदिया, लक्ष्मण सिंह मेहता, जीवन सिंह बापना, पुखराज धींग, अनिल डागलिया, विजय सेठीया, नवीन कंठालिया, मुक्तक जारोली, विश्वजीत बम्बोरिया, राजेश मेहता, संजय तलेसरा, श्रीमती सुशिला पोरवाल, श्रीमती भगवती मेहता, श्रीमती कमला हरकावत, श्री महावीर नवयुवक मंडल के सदस्य, चन्दन बाला महिला मंडल के सदस्य, पुष्प बहु मंडल के सदस्य, श्री महावीर मित्र मंडल के सदस्य, आदी संगठनों ने भोजन व्यवस्था, प्रवचन व्यवस्था, चौबिसी गित व्यवस्था, गोचरी पानी की व्यवस्था, साधू – सन्तों की सेवा में अपना पूर्ण सहयोग देते हुए नजर आ रहे थे। आचार्य श्री के बिराजने तक प्रतिदिन प्रातः प्रार्थना 6.30 बजे, प्रवचन प्रातः 8.30 बजे, एवं दिन में बड़ी मांगलिक 3.30 बजे नियमित रूप से संचालित रहेगी, जिसके लिए से. नं. 3 के साथ सभी क्षैत्रवासीयो को अधिक से अधिक सख्या में पधारकर सभी कार्यक्रम में भाग लेने का अनुरोध श्री संघ अध्यक्ष आनंदी लाल जैन द्वारा किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!