अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न संभागों के 783 प्रतिभागियों ने लिया हिस्स
अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
उदयपुर,7 मार्च। कार्मिक विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 12वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। खेलगांव में आयोजित समापन समारोह में विभिन्न खेलों के विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर आयोजित औपचारिक समारोह में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं कार्मिकों में खेल भावनाए अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देती हैं। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एडीएम राठौड़ ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 145 महिला एवं 638 पुरुष प्रतिभागियों सहित कुल 783 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया।

फाइनल मुकाबलों का रोमांच

प्रतियोगिता में शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों एवं खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। वॉलीबॉल और क्रिकेट के फाइनल मैचों में कड़े संघर्ष और बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन देखने को मिला। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग के फाइनल में अजमेर संभाग ने जोधपुर संभाग को कड़े मुकाबले में हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा और पूरे दो घंटे दो मिनट तक चला। कुल पांच सेटों में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत में अजमेर संभाग ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले दो सेट जीत लिए। हालांकि इसके बाद जोधपुर संभाग ने दमदार वापसी करते हुए तीसरा और चौथा सेट अपने नाम कर लिया। इस तरह दोनों टीमों के बीच मुकाबला दो.दो सेट से बराबरी पर आ गया। इसके बाद 15 अंकों के निर्णायक पांचवें सेट में अजमेर संभाग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 15.9 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा कर लियाए जबकि जोधपुर संभाग उपविजेता रहा।

उदयपुर संभाग ने जीता क्रिकेट का खिताब

शनिवार को खेलगांव मैदान पर आयोजित क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में उदयपुर संभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जयपुर संभाग को 8 विकेट से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मैच में जयपुर संभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जयपुर की टीम 12 ओवर में 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से अजय बेनीवाल ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। उदयपुर की ओर से गेंदबाजी में कैलाश मीणा और सागर जोशी ने तीन.तीन विकेट लिएए जबकि प्रशांत सोनी ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उदयपुर संभाग की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। प्रशांत सोनी के नाबाद 38 रन और सागर जोशी के 26 रनों की बदौलत उदयपुर ने यह मुकाबला आसानी से 8 विकेट से जीत लिया और खिताब अपने नाम किया।

विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम

कबड्डी पुरुष वर्ग में जयपुर मुख्यालय की टीम विजेता रहीए जबकि अजमेर उपविजेता रहा। महिला कबड्डी वर्ग में जयपुर मुख्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और जयपुर संभाग उपविजेता रहा।
बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में जोधपुर संभाग ने खिताब जीता और बीकानेर संभाग उपविजेता रहा। लॉन टेनिस पुरुष वर्ग में जयपुर संभाग विजेता रहा और बीकानेर संभाग उपविजेता रहा। वहीं महिला लॉन टेनिस वर्ग में जयपुर विजेता तथा उदयपुर उपविजेता रहा।

बैडमिंटन पुरुष वर्ग में जयपुर संभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त कियाए जबकि कोटा संभाग उपविजेता रहा। महिला बैडमिंटन वर्ग में उदयपुर विजेता रहा और बीकानेर उपविजेता रहा।
टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में जोधपुर संभाग विजेता और बीकानेर संभाग उपविजेता रहा। वहीं महिला टेबल टेनिस वर्ग में उदयपुर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जयपुर संभाग उपविजेता रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!