जनकल्याण एवं सुविधा शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन 

1234 लोगों ने लिया शिविर का लाभ
उदयपुर.ओसवाल सभा के निर्देशन में ओसवाल युवक परिषद द्वारा आयोजित जन सुविधा शिविर का आयोजन तुलसी निकेतन प्रांगण हिरण मंगरी सेक्टर 4 में हुआ।
परिषद द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष में सकल जैन समाज के लिए आयोजित  इस जन  कल्याण शिविर में लगभग 1234 से ज्यादा लोगों ने  में लाभ लिया ।
ओसवाल युवक परिषद के महामंत्री भूपेश खमेसरा ने बताया कि आवश्यकता अनुसार स्वयं  एवं पूरे परिवार के अल्पसंख्यक कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट , आयुष्मान मेडिकल पॉलिसी , जन आधार कार्ड,70वर्ष से अधिक लोगों के लिए -आयुष्मान कार्ड , 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधारकार्ड, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर सुधार आदि के प्रमाणपत्र बनवाएं गये।
सुबह 8: 30बजे नमस्कार महामंत्र के साथ रिबन खोलकर शुरू हुए इस शिविर में शहर विधायक ताराचंद जैन , सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग के जतिंन गांधी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओसवाल सभा के ऊर्जावान अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, उपाध्यक्ष अभिषेक  पोखरणा, ओसवाल सभा की पूरी टीम, ओसवाल युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल  जारौली, प्रभारी धीरज  भाणावत, प्रबंध मंडल से उपाध्यक्ष दिलीप कोठारी, महावीर वया, सहमंत्री-साजन मांडोत, मयंक मेहता, आशुतोष धींग, कोषाध्यक्ष-कुलदीप  पितलिया, संगठन मंत्री रोहित कोठारी सहित विशेष कार्यकर्ता में हरीश अग्रवाल,शैलेंद्र जारौली, दिनेश वया, विनोद मांडोत, भव्यैश  गांधी,  मनीषा अलावत, रानू  मेहता, और सहयोगकर्ता नीलम   दक, वंदना दक, रचिता मोगरा, रेखा  मेहता, वंदना  बाबेल, करण कटारिया, अनिल मेहता, दिनेश  बाबेल, दिलीप  कंठालिया, दिलीप नलवाया, नरेंद्र कोठारी, नरेंद्र  वया, प्रकाश कोठारी पीसी, अशोक  नागोरी, कमल कोठारी, कल्याण  जारौली, गोपाल  जैन, जितेश  कच्छारा, मनीष  नागोरी, अंशुल  मोगरा, फतेह लाल कोठारी, मनीष मलारा, रमेश  बया, राकेश  नंदावत, राहुल  दक, ललित कुमार जैन, सुनील मेहता, सुरेश भाणावत, हिमांशु मेहता, राजेश वया, पंकज  जैन, चिंतन लोढ़ा, मनोहर तलेसरा, प्रवीण  नाहर, अशोक  चौरडिया, राजेंद्र चंडालिया उपस्थित रहे।
शिविर में फार्म जांच एवं सत्यापन हेतु पटवारी आशीष नलवाया, गैजेटेड ऑफीसर में आनंद जैन, निरंजन  पटवारी, राकेश  जारोली, हीरालाल मोगरा, निर्मल जी धींग,महेंद्र  सहलोत, नोटरी में वकील  संगीता शर्मा एवं  विजय  डूंगरवाल का अतुलनीय सहयोग रहा।
संपूर्ण शिविर के संयोजन में सभा शिविर संयोजक नितिन नागोरी एवं परिषद से आशुतोष बोहरा की विशेष भूमिका रही, कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक अनीश गरिमा  धींग रहे।
जन कल्याण शिविर सुबह 8:30 बजे शुरू होकर लगभग 12:30 बजे तक रहा जिसमें लोगों का विशेष रुझान एवं भीड़ को देखते हुए और काफी लोगों के देर से पहुंचने के कारण सभी के विशेष अनुरोध पर परिषद द्वारा आने वाले समय में वापस इस तरह का शिविर लगाया जाएगा जिसमें अगली बार जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विवाह प्रमाण पत्र के साथ-साथ  आधार कार्ड भी बनाए जाएंगे।
सभी का आभार परिषद महामंत्री भूपेश खमेसरा ने कियाl
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!