उदयपुर संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।
कांग्रेस कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर गहन सोच के साथ काम करना होगा – डॉ सी पी जोशी
मेवाड़ में कांग्रेस बहुत मजबूत है – श्री पवन खेड़ा
देश की आजादी की लड़ाई से लेकर विकास की नींव कांग्रेस ने ही रखी – सुखजिंदर सिंह रंधावा
मेवाड़ में कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती के साथ काम कर रही है, निश्चित ही आने वाले समय में मेवाड़ की कांग्रेस सबसे मजबूत होगी – ऋत्विक मकवाना
राजस्थान की पर्ची सरकार पूरी तरह विफल है – टीका राम जुली
उदयपुर। 04 जुलाई। आज उदयपुर संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन सुखाड़िया रंगमंच टाऊन हाल नगर निगम प्रांगण में सम्पन्न हुआ। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उदयपुर शहर, उदयपुर देहात, चित्तौड़गढ़, राजसमंद एवं बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरपर्सन पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश का सिर विश्व के सामने झुका दिया है। वैश्विक स्तर पर कांग्रेस ने हमेशा देश का सिर गर्व से ऊंचा किया था, लेकिन मोदी सरकार इसमें विफल रही है। पिछले एक साल में हमारे नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को कई बार यू टर्न करवा दिया है। जातीय जनगणना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आप सभी के दबाव और राहुल गांधी के दबाव के कारण मोदी सरकार को जातीय जनगणना करवाने पर मजबूर होना पड़ा है। इसका श्रेय आप सभी को जाता है।
अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना ने कहा कि आज आप सभी का जोश देखकर लगता है कि राजस्थान में आने वाले विधानसभा चुनाव में उदयपुर संभाग में कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करेगी। हम सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हर बूथ तक जाना होगा और सभी से समन्वय कर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। आने वाले समय में उदयपुर संभाग के जमीनी स्तर तक के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर कांग्रेस को मेवाड़ में मजबूत किया जाएगा।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने कहा कि हमको बूथ स्तर तक जाना होगा। आने वाले समय में हमको बूथ स्तर तक मैनेजमेंट को समझना होगा और उसे मजबूत करना होगा। अगर हम बूथ पर सही मैनेजमेंट करे और नव मतदाता के साथ संवाद करे तो निश्चित ही कांग्रेस मजबूत होगी। बूथ स्तर तक कांग्रेस के मतदाता को पहचानना होगा। और उनसे संवाद करना होगा। इलेक्टोरल पॉलिटिक्स में वोट की महत्ता होती है इसे हमें समझना होगा। 2009 के बाद से पूरे देश में कांग्रेस का वोट क्यूं कम हो रहा है इस पर गहराई से मंथन होगा। हम सभी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता है इसीलिए हमें इलेक्ट्रॉल पॉलिटिक्स को समझना होगा। हमें समाज के उस वर्ग को आगे लाना होगा जो आज भी मुख्यधारा से पिछड़ा हुआ है। हमारे नेता राहुल गांधी की सोच यही है कि देश के कमजोर, दलित, पिछड़े, मजबूर लोगों को ताकत देकर मजबूत हो। हमें चुनावी राजनीति को समझना होगा। जब तक हम बूथ स्तर तक पार्टी के वोट नहीं बढ़ाएंगे तब तक हम चुनाव नहीं जीत सकते है। इसीलिए हम सभी को नई रणनीति बनाने की जरूरत है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली ने कहा कि आज मेवाड़ ने आप सभी का उत्साह देखकर यह निश्चित हो गया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस आ रही है। आज देश में क्या हो रहा है है ये आप सभी के सामने है। विश्व पटल पर मोदी सरकार ने देश को कमजोर करने का प्रयास किया है। आज राजस्थान में गरीब को समय पर पेंशन नहीं दी जा रही है, नरेगा की मजदूरी नहीं मिल रही है। हमारी योजनाओं को राजस्थान की पर्ची सरकार बंद कर रही है। चिरंजीवी योजना को खत्म सा कर दिया है। राजस्थान की पर्ची सरकार राजस्थान को झूठ बोलकर भ्रमित कर रही है। बेरोजगारी में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। किसान, महिला वर्ग की राहत भी छीनने का प्रयत्न राजस्थान की पर्ची सरकार कर रही है। आज हम सभा आपको ये विश्वास दिलाती है कि जो भी कार्यकता इस समय संघर्ष करेगा कांग्रेस का राजस्थान नेतृत्व उसको प्रोत्साहित करेगा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि संगठन में हमको सबको काम करना होगा जो भी कार्यकर्ता संगठन में गंभीरता से काम नहीं करेगा उसको समय पर सोचना होगा। प्रदेश हो या जिला हम सभी को काम तो करना होगा। और अगर हम भी काम नहीं करेंगे तो पार्टी दूसरे को मौका देगी। इसीलिए हमें बूथ स्तर तक काम करना होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता को वोटर लिस्ट को भी ठीक से देखना होगा। और समय समय पर हमें जनता के बीच में जाकर उनके सुख दुख में साथ रहना होगा। हमें राजस्थान की पर्ची सरकार की नाकामियों को उजागर करना होगा। जिससे कि आम जनता को कांग्रेस और भाजपा में अंतर दिखाई देगा। राजस्थान में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। पिछले डेढ़ साल से पोपा भाई का राज चल रहा है। मंत्रियों की मुख्यमंत्री नहीं सुन रहा है, भाजपा विधायक की मंत्री नहीं सुन रहे है। भाजपा कार्यकर्ताओं की उनके विधायक नहीं सुन रहे है। ये पोपा भाई का राज नहीं है तो क्या है। हमें मुखर होकर पर्ची सरकार की विफलताओं को उजागर करना होगा। पूरे प्रदेश में संगठन का निर्माण हो रहा है। इसीलिए मन से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। और कांग्रेस को मजबूत करना होगा। जो भी कार्यकर्ता मन से कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा उसे मौका दिया जाएगा। जो भी मन से कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेगा उसके साथ गोविंद सिंह डोटासरा खड़ा होगा। राजस्थान में कांग्रेस सोनिया जी, खड़गे जी, राहुल जी के नेतृत्व में मजबूत होगी। और आने वाले स्थानीय निकाय में भाजपा का सुपड़ा साफ करेगें जो कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत की नींव रखेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जब तक हम हमारे ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को मजबूत नहीं करेंगे तक तक जमीनी स्तर तक कांग्रेस मजबूत नहीं हो पाएगी। आज राहुल गांधी देश में संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। पूरा देश राहुल गांधी की तरफ देख रहा है। देश को आजाद कराने की लड़ाई कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ाई गई। कांग्रेस थी तभी देश से अंग्रेज भाग गए। और आज केंद्र की अहंकारी मोदी सरकार कहती है कि कांग्रेस ने देश को क्या दिया? देश की आजादी की लड़ाई लड़ने से लेकर आजाद देश के विकास की नींव कांग्रेस ने रखी। इस देश में भाखड़ा नांगल, आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं की नींव जवाहर लाल नेहरू ने रखी। आज हमें युवाओं को बताना होगा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। क्योंकि मोदी सरकार युवाओं को भ्रमित कर रही है। और आज हम सभी को पूरे मन से मेहनत कर मेवाड़ में कांग्रेस को मजबूत करना होगा। और आज आप सभी का उत्साह देखकर लगता है कि बहुत ही जल्द मेवाड़ में कांग्रेस मजबूत होकर आएगी। इस लोकसभा चुनावों में हमने बहुत मेहनत कर कांग्रेस को ग्यारह सीट पर जीत दिलाई। और अगर हम इसी तरह मन से मेहनत करते रहे तो आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी और आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा का खता भी नहीं खुल पाएगा।
संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ गिरिजा व्यास जी के निधन पर एक मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
सम्मेलन शुरू होने से पहले उदयपुर देहात कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मोहब्बत सिंह राणावत और उदयपुर शहर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष शैलेन्द्र औदिच्य, गोपाल नागर और महेश त्रिपाठी के नेतृत्व में नेताओं को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
संभाग स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी, एआईसीसी प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरपर्सन पवन खेड़ा, अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी ऋत्विक मकवाना, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने संबोधित किया।सम्मेलन का संचालन पीसीसी सदस्य परमानन्द मेहता ने किया। सम्मेलन में उदयपुर प्रभारी विधायक घनश्याम मेहर, देहात जिला कांग्रेस प्रभारी विधायक इंदिरा मीणा, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, राजसमंद लोकसभा प्रत्याशी दामोदर गुर्जर, विधायक अर्जुन सिंह बामणिया, पुष्कर लाल डांगी, रमिला खड़िया, नाना लाल निनामा, एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पंकज शर्मा, सुरेश श्रीमाली, गोपाल शर्मा, सुरेश सुथार, प्रदेश कांग्रेस सचिव भीम सिंह चुंडावत, दिनेश श्रीमाली, हनुमंत सिंह बोहड़ा, ललित बोरीवली, प्रमोद सिसोदिया, बांसवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पंड्या, बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कार्यवाहक गफ्फार मोहम्मद, राजसमंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, धरियावद जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, राजसमंद जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, विधायक प्रत्याशी बद्रीलाल जाट, रामलाल मीणा, नगराज मीणा, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, डॉ मांगीलाल गरासिया, विवेक कटारा, रेशमा मीणा, युवक कांग्रेस के देहात अध्यक्ष रौनक गर्ग बालू भील युवा कांग्रेस उदयपुर शहर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, महिला कांग्रेस की नजमा मेवाफरोश, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज पालीवाल, शिव शंकर मेनारिया, उदयपुर देहात जिला शहर जिला कांग्रेस संगठन महासचिव अरुण टांक, महेंद्र डामोर, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष लवंग मुड़िया ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, दिनेश मीणा रूपलाल मीणा, ओनार सिंह सिसोदिया, कमल डांगी, अजय सिंह, सोमेश्वर मीणा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, कामिनी गुर्जर, सीमा चोरड़िया, प्रधान राधा देवी परमार, गंगा राम मीणा, पूषा मीणा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
