जेएसपील का समापन, राज्यपाल कटारिया ने विजेताओं को ट्रॉफी से नवाजा 

उदयपुर.जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़- मारवाड़ रीजन के तत्वाधान में जेएसजी सुप्रीम द्वारा लक्ष्मी लाल चंडालिया की स्मृति में फील्ड क्लब मैदान पर चल रही जेएसजी प्रीमियर लीग का असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में  समापन हुआ।  राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने जेएसजी मैन, जेएसी संगिनी, जेएसजी युवा टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि टूर्नामेंट में 27 बड़ों की, 8 महिलाओं और 2 बच्चों की टीम ने हिस्सा लिया है। शहर में इतना बड़ा टूर्नामेंट होना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जो खेल में टीमवर्क के साथ खेलता है वह हमेशा सफल होता है। बच्चों को खेल के प्रति छोटी उम्र से ही जोड़ने का प्रयास सराहनीय है।
 नितुल चंडालिया ने बताया की जेएसजी सुप्रीम युवा बनाम जेएसजी उमंग युवा के मुकाबले में सुप्रीम ने जीत दर्ज की। उमंग ने 7 ओवर में 5 विकेट खोकर 91 रन बनाएं। जवाबी बल्लेबाजी में सु्प्रीम ने 5 ओवर में ​बिना किसी  नुकसान के जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच सम्यक रहे। महिलाओं के फाइनल मुकाबला जेएसजी संगिनी यूनिक बनाम जेएसजी संगिनी प्रताप के
 बीच में हुआ। जिसमें यूनिक 18 रनों से मैच में जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच आरती जैन रही। अतुल चंडालिया ने बताया कि जेएसजी मैन का फाइनल मुकाबला जेएसजी युवा फोरम बनाम जेएसजी नमोकार के बीच हुआ। नमोकार ने 5 रनों से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच विक्की कोठारी रहे। कार्यक्रम में अनीता कटारिया, राजबाला चंडालिया,कार्यक्रम संयोजक लोकेेश कोठारी, अनिल नाहर,अरूण मांडोत, रमेश बी जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजद थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!