उदयपुर 22 फरवरी। भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग की ओर से स्वर्ण प्राशन महा अभियान शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संयोजक नारायण लाल लोहार एवं शैलेंद्र जोशी ने बताया राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय फूटा दरवाजा डॉ शोभा लाल औदिच्य एवं सहयोगी डॉ रितु पाटीदार के दिशा निर्देशन में जिला संयोजक डॉ शिल्पा पामेचा, सह संयोजक सोनिका चोरडिया, लज्जा रामेजा, गायत्री पुरोहित, जगदीश पालीवाल आदि के सहयोग द्वारा दिगंबर जैन बालिका विद्यालय खेरादीवाडा में स्वर्ण प्राशन दिया गया प्रिंसिपल कला करणपूरिया जी ने बताया उपस्थित 500 बालिकाओं को स्वर्ण प्राशन दिया गया ।डॉ शोभा लाल जी द्वारा इसके लाभ बच्चों को बताए गए। स्वर्ण प्राशन स्मरण शक्ति बढ़ाने के साथ, बच्चों के इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाती है। सर्दी जुकाम से बचाती है। 6 माह से 16 वर्ष तक बच्चों में यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु कार्य करता है एवं महा अभियान के रूप में सवा लाख बच्चों को आगामी दिनों में लाभान्वित किया जाएगा ।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्वर्ण प्राशन महा अभियान शुभारंभ
