कीटनाशक पीने से छात्रा व ट्रक की चपेट से गाइड की मौत

उदयपुर। जिले के कुराबड़ क्षेत्र के बेमला निवासी तनुजा 24 पुत्री भगवतसिंह राठौड़ ने शनिवार सुबह खेत में जिस गिलास में कीटनाशक भरकर फसल में छिड़काव कर रखा था उसी गिलास में सुबह पानी पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिजन उदयपुर एमबी चिकित्सालय लाए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के काका लोकेंद्रसिंह राठौड़ ने रिपोर्ट दी। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई रविवार को होगी। बताया गया है कि युवती प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है।
शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में पिछोली रावजी का हाटा निवासी राजेंद्र रावल 38 पुत्र ताराचंद ब्राह्मण कल देर शाम को पैदल पैदल सूरजपोल से बोहरा गणेश जी जा रहा था। सेवाश्रम के समीप मनामा मोटर्स के सामने तेज गति से आ रहे अज्ञात ट्रक ने पीछे से चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 108 से पुलिस ने उसे तुरंत एमबी चिकित्सालय भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर मृतक का छोटा भाई योगेश व परिवार के अन्य सदस्य अस्पताल पहुंचे तब उन्हें हादसे का पता लगा। बताया गया है कि मृतक गाइडिंग और प्रोपर्टी का कार्य करता था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!