घट स्थापना, कलश पूजन के साथ हुआ पताका पूजन

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति
आज (20 मार्च) निकलेगी आमंत्रण यात्रा
उदयपुर 19 मार्च! अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति, नगर निगम उदयपुर, आलोक संस्थान व सर्व समाज, संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में नव संवत्सर 2082 के पन्द्रह दिवसीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज श्रीराम मंदिर, आलोक संस्थान सेक्टर-11 में वैदिक मंत्रोच्चार, मंगल गायन के साथ घट स्थापना, कलश पूजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राश्ट्रीय सचिव डाॅ. प्रदीप कुमावत ने की। मुख्य अतिथि शिखा सक्सेना डिप्टी डायरेक्टर, राजस्थान टूरिज्म डिपामंेट उदयपुर थे।
इस अवसर पर अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राश्ट्रीय सचिव डाॅ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि कलश को गंगाजल से धोकर उनका शुद्धिकरण करते हुये घट स्थापना की गयी। कलश में पवित्र नदियों का जल स्थापित किया गया। उल्लेखनीय है कि यह ज्योति कलश संस्कृति चेतना यात्रा में यहीं जल यात्रा के रूप में निकलेगी और जन-जन की भावना से जोड़ इसे पूजा जायेगा। साथ ही इस अवसर पर ध्वजा दण्ड, मषालों का भी पूजन किया गया। अग्नि दण्डों की भी पूजा की गई। संस्कृति के विभिन्न आयाम को जोड़ कर आयोजनों को समाज और प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का काम इन कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है
इस अवसर पर नववर्ष समारोह समिति के कृष्ण कांत कुमावत, कमलेंद्र सिंह पवार, शशांक टांक, निश्चय कुमावत, प्रशांत व्यास, मनीष तिवारी, प्रतीक कुमावत, हरि शंकर तिवारी, भूपेंद्र सिंह भाटी, रतन पालीवाल, जितेश कुमावत, चांदेश्वर, गणेश ओड सहित उपस्थित थे।
आज (20 मार्च) निकलेगी आमंत्रण यात्रा
निश्चय कुमावत ने बताया कि आज (दिनांक 20 मार्च 2025 गुरूवार को)आहवानम् कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसे आमंत्रण यात्रा के रूप में निकाला जाएगा। आमंत्रण यात्रा को अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति के राश्ट्रीय सचिव डाॅ. प्रदीप कुमावत झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आलोक इन्टरेक्ट क्लब फतहपुरा द्वारा आमंत्रण यात्रा मध्याह्न 3 बजे अंबेरी से निकाली जायेगी। अंबेरी से प्रारंभ होकर हाथीपोल तक पहुंचेगी। सायं 5 बजे आलोक इन्टरेक्ट क्लब पंचवटी के सदस्य गुड़ी पाड़वा बनाकर हाथीपोल से जगदीश चोक तक पदयात्रा आमंत्रण यात्रा के रूप में निकालेंगे। यात्रा में आमजन को नव संवत्सर 2082 के कार्यक्रमों में सम्मिलत होने का न्यौता दिया जायेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!