खनन् कार्यो के अयस्क ग्रेड की संभाव्यता वितरण की भविष्यवाणी करने के लिये भू सांख्यिकी को विकसित किया गया

उदयपुर। माईनिंग इंजीनिर्यस एसोसियेशन ऑफ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर उदयपुर के तत्वाधान में भू-सांख्यियकी की (जियोस्टेटीस्टिक्स इन माईनिंग) विषय पर तुलसी निकेतन सभागार में एक तकनीकी वार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रोफेसर  आई आई टी धनबाद के प्रोफेसर एवं डायरेक्टर एआईसीटीई नई दिल्ली के डाँ. बी.सी. सरकार ने बताया कि खनिज सम्पदा में समुचित दोहन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये भू सांख्यिकी सांख्यिकी की ही एक शाखा है जो स्थानिक या स्थानिक-अस्थायी डेटा सेट पर ध्यान केन्द्रित करती है। मूल रूप से खनन् कार्यो के अयस्क ग्रेड की संभाव्यता वितरण की भविष्यवाणी करने के लिये विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि खनिजों का सही भण्डारण और आंकलन बिना सही भूसांख्यिकी इनपुट के बिना नहीं किया जा सकता है। आधुनिक सोफ्टवेयर द्वारा खनिज सम्पदा का 3डी मॉडल तैयार किया जाता है एवं खनिज संपदा का रिजर्व एवं कट ऑफ ग्रेड का आंकलन किया जाता है जिससे खनन कार्य करने में सही स्थिति पता लगाई जा सकती है जो कि खनिज संपदा के समुचित दोहन में सहायक सिद्ध होती है।
प्रारम्भ में एमईएआई उदयपुर के अध्यक्ष मधु सूदन पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए  बताया कि उदयपुर क्षेत्र में अभी 364 लाईफ मेम्बर है जिसमे 23 नये मेम्बर बनाये गये है उसमे 14 महिलाएं है। इसके अतिरिक्त दो स्टुडेन्ट चैप्टर भी खोले गये है जिसमें 26 छात्र मेम्बर संगम युनिवरसिटी, भीलवाड़ा एवं 20 छात्र मेम्बर सीटीएई कॉलेज के है।
इस अवसर पर एमईएआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार कोठारी, ने महिला प्रतिनिधित्व को सराहा। चैप्टर की गतिविधियों को और प्रगतिशील बनाने के लिये सुझाव आमंत्रित किये।
कार्यक्रम में माइनिंग इंजीनिर्यस एसोसियेशन ऑफ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर उदयपुर की बेवसाइट एमईएआई उदयपुर के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं  कार्यकारणी सदस्य हितांशु कौशल द्वारा लॉन्च की गई। हितांशु कौशल को इस उदारहणात्मक कार्य के लिये पगड़ी एवं अपर्णा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नये लाईफ मेम्बर बनें मुबारिक हुसैन, एन के जैन, के एल शर्मा, विकास कुमार कुमावत, हेमन्त कुमार हरकावत एवं एश्वर्या लौहार को प्रशस्ति पत्र एवं उपरणा पहना कर स्वागत सम्मान किया गया।
क्रार्यक्रम का संचालन डॉ. एस के वशिष्ट, सयुक्त सचिव एमईएआई-उदयपुर ने किया एवं धन्यवाद आसिफ एम अंसारी, सचिव एमईएआई-उदयपुर ने ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!