लाल कलर देखकर जैसे सांड दौड़ता है, वैसे गहलोत साहब: शाह

अजमेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- आपने 5 साल तक कांग्रेस की सरकार देखी। 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने सबसे बड़ा कोई कार्यक्रम किया है तो भ्रष्टाचार करने का कार्यक्रम किया है। यहां कुछ युवा लाल कलर की स्वेटर-जर्सी पहन कर आए हैं। मेरी सभा में तो आ गए, आप गहलोत साहब की सभा में मत चले जाना। नहीं तो जैसे सांड लाल कलर को लेकर दौड़ता है वैसे गहलोत साहब।। केंद्रीय गृह मंत्री की बिजयनगर में सभा को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा- लाल डायरी में क्या है? गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा। राजस्थान में आजादी से अब तक जितनी सरकारों ने भ्रष्टाचार नहीं किया होगा किया, गहलोत सरकार ने उससे बड़ा घोटाला किया। खनन विभाग में 66 हजार करोड़, खनन के पट्टे देने में 1 हजार करोड़ का घोटाला किया। फाय सागर झील में 1 हजार करोड़ का घोटाला किया। सचिवालय के कमरे से 2 करोड़ रुपए और किलो में सोना मिलता है। शर्म करो गहलोत जी, शर्म करो। राशन में भी 1 हजार करोड़ का घोटाला किया। जो गरीबों का राशन नहीं छोड़ते वे लोगों का भला कैसे कर सकते हैं। जिनके शासन में अवैध खनन रोकने के लिए किसी संत को आत्मदाह करना पड़े, वे क्या राजस्थान का भला कर सकते हैं।
राजस्थान में भर्ती में घोटाले किए
उन्होंने कहा- राजस्थान में भर्ती में घोटाले किए। आपकी भर्ती राजस्थान में नहीं होगी। कमल के फूल को विधानसभा में एंट्री मिलेगी। 5 साल में पेपर लीक हुए, राजस्थान के 1.40 करोड़ युवाओं का भविष्य खराब किया। कई पेपर लीक हुए। वनरक्षक, बिजली टेक्निशियन, रीट के पेपर लीक हुए। इतने पेपर लीक कराए वे युवाओं का भला नहीं कर सकते।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!