आमजन को दी कानूनी जानकारी, रैली निकाल किया जागरूक

उदयपुर, 9 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में थूर गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, मोती मगरी ब्रह्माकुमारिज एवं कला आश्रम आयुर्वेदिक कॉलेज में महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई।
प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में निःशुल्क विधिक सहायता, हरित अभियान, नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु चलाए गए अभियान, बाल विवाह रोको अभियान, बालश्रम नहीं करने, साइबर क्राइम से बचने के उपाय संबंधित कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर थूर आंगनबाड़ी में बाल विवाह रोको अभियान की रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महिलाओं के विभिन्न अधिकारों के बारे में भी बताया गया। थूर आंगनबाडी केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में महिला अधिकारिता उप निदेशक संजय जोशी व बड़गांव सीडीपीओ राजेश शर्मा उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!