उदयपुर 18 जुलाई। उदयपुर एनसीसी के 1 राज नेवल यूनिट की ओर से राजस्थान विद्यापीठ के डबोक स्थित कृषि महाविद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प व प्री नौ-सैनिक कैम्प में गुरुवार को प्रतिभागियों को अग्निशमन व सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। डिप्टी कैम्प कमाण्डेन्ट कमांडर शकील अहमद ने बताया कि नगर निगम के अग्निशमन विभाग दिनेश मेघवाल ने कैडेट्स को विभिन्न तरह की आग लगने के कारण एवं बचाव के बारे में बताया। अग्निशमन विभाग टीम ने आग बुझाने के उपकरणों को उपयोग करने के तरीके बताए हुए कैडेट्स को उपकरणों के साथ प्रशिक्षण भी करवाया। इस कैम्प में राजस्थान के विभिन्न जिलों के 11 महाविद्यालय व 19 विद्यालय के सीनियर व जूनियर डिवीजन के कुल 547 कैडेट्स भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि कैडेट्स को तैराकी, फायरिंग, टेन्ट पीचिंग, सीमा फॉर, शिप मॉडलिंग आदि का प्रशिक्षण किया जाएगा।
एनसीसी कैडेट्स को दी अग्निशमन व सुरक्षा नियमों की जानकारी
