भाजपा शहर जिला की ओर से वन भ्रमण का हुआ आयोजन
वन भ्रमण में कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प
उदयपुर 06 अक्टुबर / भारतीय जनता पार्टी शहर जिला की ओर से सोमवार को झाडोल मानसी वाकल किनारे स्थित चन्द्रेश्वर महादेव पर वन भ्रमण का आयेाजन किया गया जिसमेें पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्याॅ में शिरकत की। इस अवसर पर महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने महादेव के भजनों की भव्य प्रस्तुतियाॅ दी गई। दिन भर चले कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
मिडिया सहप्रभारी कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर भारत पर संगोष्ठी का आयेाजन किया गया जिसमें सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का परिवार है। हर व्यक्ति सुख दुख में कार्य आता है।
इससे पूर्व आत्म निर्भर भारत के संयोजक तख्तसिंह शक्तावत ने योजना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि स्वदेशी केा अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि असली परीक्षा आने वाले चुनावों में है और सभी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य कर पार्टी का बोर्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसलिए पार्टी के लिए कार्य करें किसी व्यक्ति के लिए नहीं।
संगोष्ठी को जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड, राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, प्रमोद सामर, पूर्व देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए गीतों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा।
वन भ्रमण में नाश्ते एवं भोजन की व्यवस्था पूर्व देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार एवं उनके कार्यकर्ताओं ने संभल रखी थी।
संचालन महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया जबकि आभार डाॅ. पंकज बोराणा ने जताया।
इस अवसर पर तख्तसिंह शक्तावत, दिलिप सिंह राठौड, उपाध्यक्ष करण सिंह शक्तावत, महामंत्री देवीलाल सालवी, डाॅ. पंकज बोराणा, बडगांव प्रधान प्रतिभा नागदा, आपदा प्रकोष्ठ के डाॅ. जिनेन्द्र शास्त्री, बाबुलाल ओड़, मंडल अध्यक्ष रणजीत दिग्पाल, अमृत मेनारिया, मुकेश जोशी, विजय आहुजा, कविता जोशी, कन्हैयालाल वैष्णव, तुषार मेहता, गोविन्द्र दीक्षित, डाॅ. ओम पारीक, किरण तातेड, प्रकाश अग्रवाल, दिग्विजय श्रीमाली, सिद्धार्थ शर्मा, खुश्बू मालवीया, पूर्व पार्षद सपना कुर्डिया, शिल्पा पामेचा, हेमा भावसार, विष्णु प्रजावत, राकेश जैन, रमेशत जैन, जयेश चम्पावत, सीमा, मांगी सिंह रावत, झाडोल से नीलम राज पुरोहित , शंकर लाल गायरी, मनीष पुरोहित , लाल सिंह राणावत , धीरज पुरबिया , देवी लाल गायरी भावुक जैन, पंकज जैन , पंकज पांडिया, निर्मल दर्जी , गोरधारी जोशी, गीता देवी वडेरा तुलसी राम गायरी सहित कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।
उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी डाॅ. सीमा चम्पावत ने दी।