निःशुल्क चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया ने पेसिफिक डेंटल कॉलेज और अस्पताल के साथ देबारी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा और दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया।
सामुदायिक सेवा संयोजक कुणाल बागरेचा और अनुभव सिंघवी ने कहा कि उदयपुर राउंड टेबल 253 ने गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 180 एफटीई बच्चों और उनके माता-पिता के लिए ’डेंटल और हेल्थ चेक-अप कैंप और डेंटल किट वितरण’ किया गया। अध्यक्ष अनीश चौधरी ने बताया कि शिविर में डॉ. सौम्या दास, डॉ. सुरेश दशोरा, प्रणव खमेसरा और पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर की मेडिकल टीम द्वारा ’स्त्री स्वास्थ्य और स्वच्छता’ पर वाता ्रआयोजित की गई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!