समिधा बाल गृह मे लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर

फतहनगर। समिधा संस्थान व तारा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को समिधा बाल गृह,सालेरा खुर्द में आंखों की जांच, मुफ्त चश्में, दवाइयां व मोतियाबिंद की जांच का कैंप लगाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों व बाल गृह के बच्चों ने इसका लाभ उठाया। बुजुर्गो को मुफ्त में कंबल भी वितरित किए गए। तारा संस्थान की डॉक्टर आशा शर्मा, राहुल शर्मा, महेंद्र मेघवाल, दिनेश सेन तथा समिधा संस्थान की तरफ से संजय चतुर्वेदी, श्रीमती घनश्याम कुंवर,श्रीमती चांदी गाडरी व गोदावरी बाई के सक्रिय सहयोग से आंखों की जांच का सफल आयोजन संपन्न हुआ। आज कुल 185 लोगों की जांच की गई। लगभग 100 मुफ्त चश्मे व बुजुर्गो को 50 कंबले वितरित किए गए। मोतिया बिंद के 20 रोगियों को तारा संस्थान आंखों के अस्पताल, उदयपुर हेतु मुफ्त ऑपरेशन के लिए रेफर किया एवं 130 रोगियों को दवाइयां दी गई। तारा संस्थान की संस्थापक व अध्यक्ष कल्पना गोयल तथा संस्थापक व सचिव दीपेश मित्तल का कैंप आयोजन करने हेतु ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!