संगीतकार निखिल नागर देंगे प्रशिक्षण
उदयपुर। सुरों की मण्डली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की गिटार का शौक रखने वाले उदयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है।
लेकसिटी के नामी संगठन ’सुरों की मंडली’ द्वारा 10 मार्च 2024 को रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित अशोका पैलेस में निःशुल्क गिटार वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख संगीतकार निखिल नागर प्रतिभागियों को निःशुल्क गिटार का प्रशिक्षण देंगे।
इस वर्कशॉप में संगीत से जुड़े लोगों को गिटार की बुनियादी तकनीकों को सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही, गिटार बजाने के कुछ मजेदार और उत्साहजनक तरीके भी सिखाए जाएंगे। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह उदयपुर के संगीत प्रेमियों के लिए अच्छा अवसर है, जहां गिटार में पारंगत होने का उत्साह रखने वाले युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुकेश माधवानी ने कहा कि युवाओं को इस वर्कशॉप में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए।
संगीतकार निखिल नागर का कहना है कि, “मुझे बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। किशोरावस्था से ही एक संगीत प्रेमी के रूप में, ऐसे संगीत की कल्पना कि है कि वह भाषाई बाधाओं को तोड़कर सभी को एकजुट कर सके। निखिल ने कहा कि एक शिक्षक, गिटारवादक और संगीतकार के रूप में उनका जीवन सार्थक संगीत के लिए समर्पित है और वे इसमें आनंद लेते हैं।
निखिल नागर ने बताया कि वर्कशॉप में वे अपने अनुभव भी साझा करेंगे। साथ ही प्रतिभागियों को गिटार एवं संगीत के गुर सिखाएंगे। यह वर्कशॉप गिटारप्रेमियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें अवश्य हिस्सा लेना चाहिए।
सेंट ग्रेगोरियस जूनियर स्कूल के बच्चों ने किया ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन
उदयपुर। भुवाणा स्थित सेंट ग्रेगारियस जूनियर स्कूल के छात्रों ने सांइस फाउण्डेशन परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया। कक्षा 1 के छात्र आरव डांगी ने गणित ओलम्पियाड में 30 वां, हर्षिल जड़ावत ने 68 वां,कक्षा दूसरी की छात्रा वृष्टि साहू ने 64 वां स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवी के छात्र गर्वित मेनारिया ने सामाजिक अध्ययन ओलम्पियाड में 33वां और कक्षा पांचवीं के छात्र रूद्र कुमावत ने साइबर ओलम्पियाड में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 82 वां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरूस्कृत करते उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी।
