निःशुल्क भोजन सेवा समिति ने एम.बी.चिकित्सालय में लगायी लोई बनानें की मशीन

अधिक तिमारदारों को कराया जा सकेगा निःशुल्क भोजन
उदयपुर। निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संस्थान द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय में तिमारदारों को भोजनशाला में कराये जा रहे निःशुल्क भोजन की श्रृंखला में आज एक और नई आटे की लोई बनाने वाली मशीन लगायी,जिसका उद्घाटन मानसिक रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.सुरेश गोचर,डॉ.सावित्री वर्मा,डॉ.अर्चना बामनिया,डॉ. सुधा गांधी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर डॉ. गोचर ने कहा कि इस मशीन के लगने से  अब अधिक तिमारदारों को शीघ्र भोजन कराया जा सकेगा। डॉ.सावित्री वर्मा ने संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान पिछले काफी समय से तिमारदारों को निःशुल्क भोजन कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ भोजन कराना ही नहीं वरन् उन्हें गुणवत्ता युक्त एवं अधिक तिमारदारों को भोजन कराना है और उसी कड़ी में आज इस नई मशीन का उद्घाटन किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष सौरभ जैन व सचिव राजकुमार सचदेव ने बताया कि प्रतिदिन 250 लोगों को प्रतिदिन तिमारदारों को चपाती,दो सब्जी, चावल या खिचड़ी और कभी-कभी मिठाई परोसी जाती है। रविवार के दिन करीब 750 लोगों को भोजन कराया जाता है। भोजनशाला प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित की जा रही है।
संस्थान के सदस्यों महावीर नागदा,शारदा वर्मा,मोनिका,पीन्टू चौधरी,अशोक पालीवाल,गुलशन वाधवानी,गोपाल वर्मा, अशोक पोखरा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. भुवनेश चंपावत,डॉ. अशोक सोनी,डॉ. प्रकाश जैन,डॉ. महेन्द्रसिंह राठौड़,मनीष चंपावत,पार्षद रूचिका, मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!