रोटरी के स्थापना दिवस पर बालिकाओं के लिये निःशुल्क चेकअप शिविर आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब सूर्या की ओर से रोटरी फाउंडेशन के 119वें फाउंडेशन दिवस पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जसवंतगढ़ गोगुंदा में अलखनयन हॉस्पिटल एवं गीतांजलि हॉस्पिटल के तत्वाधान में स्कूल की 200 बालिकाओं के निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य चेकअप शिविर आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष विकं्रात शाकद्धिपी ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सरीन, डॉ. देवेंद्र सिंह एवंटीम द्वारा बालिकाओं की जांचें की गई। इस मौके पर क्लब के सदस्य राजेंद्र अग्रवाल एवं श्रीमती पूनम अग्रवाल ने भामाशाह बनकर स्कूल में रोटरी क्लब सूर्या द्वारा लगाई गई सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन के लिए 500 पैड दान किए। इस अवसर पर सभी डॉक्टर्स और स्कूल स्टाफ का क्लब मेंबर्स द्वारा उपरना पहनकर स्वागत किया। प्रोग्राम का संचालन निधि सक्सेना ने किया।
कार्यक्रम में क्लब के प्रेसिडेंट इलेक्ट मनीष बेंजामिन ने सभी का स्वागत किया व सचिव धीरज जोशी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।ं

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!