महावीर जन कल्याणक पर सेवा का संकल्प
लाभान्वित हुए 150 से अधिक आमजन
उदयपुर 17 मार्च। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट एवं मदनमोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्री देवेंद्र धाम प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनमानस ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर का शुभारंभ उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व महापौर एवं ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष रजनी विरेंद्र डांगी तथा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार शर्मा के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर प्रो. डॉ. किशोरी लाल शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को आयुर्वेद ,योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व के बारे में जानकारी दी।
शिविर समन्वय गर्वित सिसोदिया ने बताया कि देवेंद्र धाम ट्रस्ट के द्वारा इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर रूप से ट्रस्ट के द्वारा किए जाते हैं इसी श्रृंखला में आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों की आमजन में लोकप्रियता के कारण इस शिविर का आयोजन किया गया जिसका लाभ आमजन ने उठाया जिन लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के निरंतर करने की आवश्यकता है जिससे आमजन को लाभ मिले।
शिविर में मदनमोहन मालवीय राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, उदयपुर एवं राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय की विशेषज्ञ टीम द्वारा आमजन को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। साथ ही एक्यूपंक्चर, कपिंग थेरेपी, योग एवं प्राणायाम की जानकारी भी दी गई, जिसमें युवाओं ने विशेष रुचि दिखाई। इसके अलावा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढ़ा वितरण तथा ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई , शिविर में आए रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेद औषधियां भी आयुर्वेद महाविद्यालय की टीम के द्वारा दी गई ।
शिविर में फेट एनलाइजर मशीन विशेष आकर्षण का केंद्र रही जिसके द्वारा बी एम आई और बाडी फेट को जानकर चिकित्सकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
शिविर में स्नातकोत्तर शरीर क्रिया विभाग के प्रकृति परीक्षा एवं आहार योजना विशेषज्ञ टीम ने जन सामान्य को प्रकृति परीक्षा के द्वारा आहार बिहार की जानकारी दी ।
शिविर में डॉ अश्विनी कुमार शर्मा, डॉ वेदप्रकाश, डॉ सचिन मित्तल, डॉ नीलम, डॉ मुकेश, डॉ अभिषेक, डॉ रेखाराम, डॉ महेश, डॉ हेमराज, डॉ विकास, डॉ मोना ने सेवाएं प्रदान की।
प्रकृति परीक्षा में डॉ बनवारी, डॉ शिवम महाजन, डॉ शिवम शर्मा, डॉ कोमल, डॉ प्रियंका ने सेवाएं दी।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रकाश झगड़ावत ने डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट के सहमंत्री हिम्मत मेहता ने बताया कि शिविर में 151 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट से रमेश खोखावत,गणेशलाल गोखरू, विजय सिंह छाजेड, सुरेश बडाला, रमेश जैन, राजेंद्र लोढ़ा, रविंद्र सियाल, संगीता वर्डिया एवं सुरेश चपलोत उपस्थित रहे। वहीं महिला मंडल से रंजना छाजेड़, रेखा चोरड़िया, पुष्पा जैन एवं मंजू मेहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
