सृजन आर्ट एण्ड म्यूजिक एकेडमी का हुआ शिलान्यास

देश में पुनर्जागरण हुआ तो युद्ध से नहीं वरन् सृजन व कलम सेःशैलेष लोढ़ा
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार किरण सचदेव का लाइव संगीत का आयोजन आज
उदयपुर। संगीत कलाकारों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें मंच प्रदान करनें हेतु सृजन द स्पार्क उदयपुर के बहुप्रतिक्षित स्वप्न सृजन आर्ट एण्ड म्यूजिक एकेडमी निर्माण करनें का आज अम्बरी-देबारी हाईवे पर स्थित भूमि पर मुख्य अतिथि सेलो ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रदीप राठौड़, विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध कवि लेखक एवं अभिनेता शैलेष लोढ़ा,जिला कलेक्टर नमित मेहता, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के उपाध्यक्ष मनीष वासुदेव, सृजन द स्पार्क के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त आईपीएस प्रसन्न खमेसरा,राजनेता सुनील सिंघी,उदयपुर चेप्टर के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा एवं सचिव राजेन्द्र भण्डारी के हाथों शिलान्यास हुआ।
इस अवसर पर आयोजित शिलान्यास समारोह में बोलते हुए लेखक एवं कवि शैलेष लोढ़ा ने कहा कि देश की संस्कृति को संजोये रखनें एवं उसे आगे ले जाने में सृजन का बहुत बड़ा योगदान रहा है एवं रहता है। दुनिया में आलोचनाओं की परवाह नहीं करनी चाहिये। सड़कों पर  आलोचकों के पोस्टर,चित्र,कटआउट देखनें को नहीं,वरन् देश में सृजन करने वाले लांेगांे की मूिर्तयंा लगी हुई देखने को मिलेगी। दुनिया में सृजन करने वाला हमेशा रहता है। यदि देश में पुनर्जागरण हुआ तो वह केवल और केवल मात्र सृजन व कलम से हुआ न कि युद्ध से।हमनें कलाओं व कलाकारों को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वो हकदार थे लेकिन सृजन द स्पार्क संस्था के मुख्य संरक्षक आईपीएस सेवानिवृत्त आईजी प्रसन्न खमेसरा ने कलाकारों की पीड़ा को समझ कर उन्हें समय-समय पर हर प्रकार का सम्मान दिया जिसकी वे अपेक्षा रखते थे। प्रसन्न खमेसरा पुलिस की नौकरी में रहते हुए भी संगीत के लिये उनके मन में जो पैशन देखा वह किसी और में देखनें को नहंी मिलता है। हमारा मोह कुर्सियों व पदों क लिये रहा कलाओं के लिये नहीं। सम्मान प्रतीक चिन्ह देने से नहीं होता है,सम्मान ह्दय से होता हैे।
समारोह में बोलते हुए सेलो ग्रुप के सीइओ एवं प्रबन्ध निदेशक प्रदीप राठौड़ ने शहरवासियों को को उदयपुर में संगीत आर्ट एण्ड कल्चरल एकेडमी के मिलने पर शुभकामनायंे दी।
मुख्य संरक्षक सेवानिवत्तृ आईजी प्रसन्न खमेसरा ने कहा कि सृजन के इस प्रोजेक्ट में सभी सदस्यों का सहयोग रहा है। मात्र 10 सदस्यों के साथ 12 वर्ष पूर्व प्रारम्भ हुई इस संस्था ने इस दौरान संगीत को बढ़ावा देने वाले न केवल कार्यक्रम आयोजित किये वरन् शहर की प्रतिभाओं को भी आगे जाने का मार्ग दिखाया। आज इस संस्था के 150 से भी अधिक सदस्य है। संस्था का उद्देश्य भारतीय संगीत को आगे बढ़ा हे।
राजनेता सुनील सिंघी ने कहा कि राजस्थान की धरती से निकल कर आगे पंहुचनें में सृजन का बहुत बड़ा योगदान रहा है। सिंघी ने भी इस संस्था से जुड़ने की ईच्छा जतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमत्रंी नरेन्द्र मोदी ने वहंा अपने भूखण्ड पर मन मन्दिर संस्था के माध्यम से संगीत एकेडमी खोलने का निश्चय किया। इस एकेडमी का हाल ही मे गुजरात के मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि आर्ट एण्ड कल्चरल को प्रमोट करने एवं उसे संजोये रखनें के लिये प्रसन्न खमेसरा प्रयासरत है। उदयपुर शहर कला प्रेमियों का शहर है।
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के उपाध्यक्ष मनीष वासुदेव ने कहा कि सृजन द स्पार्क वो फज्ञयर है जो कला को आगे ले जाने में सक्षम है। कला एवं संगीत के मिश्रण को आगे ले जाने में इस संस्था का योगदान रहा है।
संस्था के संस्थापक सदस्य एवं पूर्वाध्यक्ष श्याम एस. सिंघवी ने संस्था के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस एकेडमी निर्माण को लेकर यह संस्थान राज्य में एक इतिहास बनायेगी। संस्था के पिलर्स ने एकेडमी खोलनें का जिम्मा उठाया था जिसमें सभी सदस्यों का बराबर सहयोग रहा है। हम जो फुटप्रिन्ट छोड़ते है उस आनें वाली पीढ़ी चल कर उसका अनुसरण करती है और सृजन द स्पार्क संस्था भी वहंी कार्य कर रही है।
प्रारम्भ में संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस एकेडमी का निर्माण शहर व राज्य हीं नहीं वरन देश में अन्य संस्थाओं के लिये अनुकरणीय बनेगा। प्रारम्भ में जी आर लोढ़़ा,मानिक नाहर,श्याम एस.सिंघवी,राजेश खमेसरा,भूपेन्द्र श्रीमाली, अब्बास अली बन्दुकवाला,राजेन्द्र शर्मा,सचिव राजेन्द्र भण्डारी,ब्रजेश सोनी,परमेश्वर अग्रवाल,दिनेश कटारिया,अनिल मेहता,करण अग्रवाल व हेमन्त भागनानी ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में सचिव राजेन्द्र भण्डारी ने आभार ज्ञापित किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने एकेडमी के निर्माण के पत्थर का शिलान्यास एवं सृजन द स्पार्क के लोगो का पर्दा हटाकर अनावरण किया।
सोमवार को होगी संगीत संध्या- सृजन द स्पार्क की ओर से सोमवार संाय सवा छः बजे डीपीएस स्कूल के ऑडिटोरियम में बॉलीवुड गायिका और सृजन द स्पार्क की ओर से सोमवार संाय सवा छः बजे डीपीएस स्कूल के ऑडिटोरियम में बॉलीवुड गायिका और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार किरण सचदेव का लाइव संगीत का आयोजन होगा। जिसमें कार्ड से प्रवेश होगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!