पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरि​जा व्यास का निधन

उदयपुर, 1 मई : अपनी लेखनी से मानवीय संवेदनाओं को शेरो-शायरी की भाषा में अपनी पुस्तक ‘एहसास के पार’ में उकेरने वाली उदयपुर की बेटी डॉ. गिरिजा व्यास सिर्फ कथनी तक ही सीमित नहीं थीं, उन्होंने महिला सशक्तीकरण की जिजीविषा का परिचय अवसर मिलते ही उस समय दिया जब उन्हें महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने इस पद पर अपने दो कार्यकाल की अवधि में 57 नए कानूनों सहित कई ऐतिहासिक फैसले किए। बेटियों के अधिकारों को रोशन करने वाली शमा आज ‘एहसास के पार’ हो चली हैं। उनके निधन पर न केवल कांग्रेस, अपितु दीगर विचारधारा वाले संगठनों ने भी उन्हें महिला सशक्तीकरण और क्षेत्र के विकास के लिए सदैव राजनीति से ऊपर उठकर सकारात्मक रहने वाला व्यक्तित्व परिभाषित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन
डॉ. गिराजा व्यास की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए दैत्य मगरी स्थित उनके आवास पर शुक्रवार 2 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा जाएगा। शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार अशोक नगर स्थित मोक्षधाम में सायं चार बजे किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!