पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद प्रतिषेध दिवस के रूप में मनाई

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ व्यास ने दिलाई शपथ
उदयपुर 21 मई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार दोपहर जिला परिषद सभागार में आतंकवाद प्रतिषेध दिवस मनाया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, जिला कलेक्टर श्री ताराचंद मीणा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे जिन्होंने सर्वप्रथम महात्मा गांधी और राजीव गांधी की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने सभी को आतंकवाद प्रतिषेध दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। इसके पश्चात सभी ने अपने उद्बोधन प्रस्तुत किया।
डॉ व्यास ने कहा कि कोई क्षेत्र ऐसा नहीं था जहां राजीव गांधी ने काम नहीं किया हो। उन्होंने जहां एक और देश को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सिरमौर पर पहुंचाया तो वहीं पंचायतीराज कानून लाकर सत्ता के विकेंद्रीकरण की भी शुरुआत की। इसी प्रकार राजीव गांधी ने महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में भी पुरजोर ढंग से काम किया।
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में जगह-जगह महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं  हम सभी को मिलकर इन कैंपों को सफल बनाना है, समाज सेवा के कार्य करके ही हम महापुरुषों को सभी श्रद्धांजलि दे सकते हैं। गांधीवादी विचारक पी.आर.व्यास ने कहा कि देश की तरक्की के लिए शांति बहुत जरूरी है। उन्होंने सद्भावना शांति और विकास विषय पर अपने विचार रखे और गरीब का हाथ थामने की बात कही।  इसके अलावा देश के प्रमुख आंदोलनों पर प्रकाश डाला। नवल सिंह चुंडावत ने भी राजीव गांधी के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाये जा रहे महंगाई राहत कैंप की प्रशंसा करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री आम जनता की भावना को समझते हैं, ये योजनाएं राजस्थान की आम जनता के लिए हितकारी है। उन्होंने राष्ट्र की उन्नति में राजीव गांधी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान, जवान एवं किसान को साथ लेकर देश को उन्नति के पद पर आगे बढ़ाया। संगोष्ठी में जिला परिषद के एसीईओ विनय पाठक, समाजसेवी गोपाल कृष्ण शर्मा, शराफत खान, अशोक तम्बोली, फिरोज अहमद शेख, दीपांकर चतुर्वेदी, प्रमोद वर्मा, बतुल हबीब, रविंद्रपाल सिंह कप्पू, महेश दत्त गर्ग, गणेश शर्मा, बंशीलाल पालीवाल, कन्हैयालाल मेनारिया, दिनेश पानेरी, गोविन्द सक्सेना, उमेश शर्मा, भगवान सोनी, राजेंद्र राव, पंकज पोकरणा, भगवती प्रजापत, नारायणलाल शर्मा, माया सालवी, नीलिमा भाणावत, राधा साहू सहित गांधीवादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, खादी संस्था संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सार्वजनिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गौशालाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
स्वतंत्रता सेनानियों का किया सम्मान
इधर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं गांधी दर्शन समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी व उनके परिजनों का सम्मान किया गया।  जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा एवं शांति एडीएम सिटी प्रभा गौतम व शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी ललित मोहन शर्मा, मनोहर लाल मेहता व मनोहर लाल औदीच्य का सूत की माला, गांधी टोपी व उपरणा पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। इस र्माके पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारजन उषा औदीच्य, अशोक मेहता, नवीन शर्मा, सुरेश नाहर, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सदस्य सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
–000–
फोटो केप्शन : संगोष्ठी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला परिषद सभागार में आतंकवाद प्रतिषेध दिवस पर आयोजित संगोष्ठी।
सम्मान। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करते जिला कलक्टर व अन्य  गणमान्य ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!