उदयपुर शहर जिला कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, “भारत-रत्न” स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद किया

उदयपुर। 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज रानी रोड स्थित राजीव गांधी स्मृति उद्यान जाकर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई गई।
उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को याद कर सभी नेताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री अरुण टांक, दिनेश दवे, ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, भूपेंद्र धाभाई, श्याम सुंदर गुर्जर उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!