नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेन्द्र उदयपुर में

भारत-नेपाल द्विपक्षीय सम्बंध विषयक संगोष्ठी में लेंगे भाग
उदयपुर,10 जुलाई। नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेन्द्र निधि मंगलवार को उदयपुर के जर्नादन नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवरसिटी में भारत—नेपाल द्विपक्षीय संबंध विषयक संगोष्ठी में भाग लेंगे। सोमवार को वह उदयपुर पहुंच गए तथा यूनिवरसिटी के कुलपति प्रो. एसएस सारंदेवोत, कुल सचिव भंवरलाल गुर्जर तथा रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली ने उनका मेवाड़ की परम्परा के अनुसार स्वागत किया।
कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि मंगलवार प्रातः 11 बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में भारत – नेपाल द्विपक्षीय सम्बंध विषय पर आयेाजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बिमलेन्द्र निधि मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। भारत एवं नेपाल के अच्छे सम्बंध रहे हैं। इसे और अधिक प्रगाढ़ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का दायित्व है कि भारत—नेपाल सम्बंधों को आने वाली पीढ़ी को बताने के उद्देश्य से एक अच्छे वातावरण का निर्माण करे। इसी दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा पहल की जा रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!