उदयपुर। 20 सितंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज डबोक एयरपोर्ट आने पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, विधायक पुष्कर डांगी, विधायक अर्जुन सिंह बामणिया, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, ताराचंद मीणा, डॉ मांगी लाल गरासिया, सुरेश सुथार, रेशमा मीणा, पीसीसी सदस्य डॉ दरियाव सिंह चुंडावत, दिनेश पानेरी, मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, गोपाल सरपटा सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
